वक्फ बोर्ड में आप दा सरकार ने 100 करोड़ का घोटाला किया, मोहल्ला क्लीनिक को भी नहीं बक्शा:JP नड्डा

‘आम आदमी पार्टी ने 10 साल में घोटालों और भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। इस पार्टी ने वक्फ बोर्ड में 100 करोड़ रुपए का घोटाला किया और मुसलमानों तक को नहीं बख्शा।’ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ये आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल इतनी मासूमियत के […]

Jan 24, 2025 - 12:20
 0
वक्फ बोर्ड में आप दा सरकार ने 100 करोड़ का घोटाला किया, मोहल्ला क्लीनिक को भी नहीं बक्शा:JP नड्डा
JP Nadda alleged aap for Waqf Board scam

‘आम आदमी पार्टी ने 10 साल में घोटालों और भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। इस पार्टी ने वक्फ बोर्ड में 100 करोड़ रुपए का घोटाला किया और मुसलमानों तक को नहीं बख्शा।’ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ये आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल इतनी मासूमियत के साथ झूठ बोलते हैं कि अगर झूठ बोलने का कंपटीशन होता तो वे इसमें नंबर वन होते।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा नेता पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने ये बातें कही। उन्होंने आम आदमी पार्टी के 10 साल के कार्यकाल के दौरान किए गए घोटालों का जिक्र किया और आरोप लगाया कि अपनी जेब भरने के लिए इस पार्टी ने हर किसी की जेब काटी है। आप-दा ने 10 साल में केवल शिक्षा की बात की, लेकिन उसकी आड़ में जल बोर्ड घोटाला करके दिल्ली को जल माफियाओं को सौंप दिया, मोहल्ला क्लीनिक में 300 करोड़ का घोटाला किया और 2800 करोड़ रुपए का शराब घोटाला किया।

बस और सीसीटीवी में भी घोटाला

यहीं नहीं भाजपा नेता ने ये भी आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री रहते हुए दिल्ली में सीसीटीवी लगाने के नाम पर 571 करोड़ रुपए और बस खरीद के नाम पर 4500 करोड़ रुपए का घोटाला किया गया। साथ ही जिस शिक्षा की बात करते अरविंद केजरीवाल नहीं थकते हैं, उसमें भी क्लासरूम के निर्माण में भी आप-दा सरकार ने 1300 करोड़ रुपए का घोटाला किया।

केवल यमुना की सफाई का वादा करके 7000-8000 करोड़ रुपए की गड़बड़ी की गई है। अरविंद केजरीवाल ने सफाई कर्मचारियों को भी धोखा दिया और केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने में बाधा डाली। उल्लेखनीय है कि 5 फरवरी को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होनी है। उससे पहले सभी पार्टियां जोरों-शोरों से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए|