वंचित को सशक्त करना हो समाज का उद्देश्य – डॉ. मोहन भागवत जी

सामाजिक सद्भाव से अनेक चुनौतियों का समाधान संभव; संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त सद्भाव बैठक का आयोजन रायपुर, 01 जनवरी 2026। संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त आज स्थानीय श्री राम मंदिर में सामाजिक सद्भाव बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न जाति, समाज, पंथ के पाँच सौ से अधिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में […] The post वंचित को सशक्त करना हो समाज का उद्देश्य – डॉ. मोहन भागवत जी appeared first on VSK Bharat.

Jan 1, 2026 - 19:35
 0
वंचित को सशक्त करना हो समाज का उद्देश्य – डॉ. मोहन भागवत जी

सामाजिक सद्भाव से अनेक चुनौतियों का समाधान संभव; संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त सद्भाव बैठक का आयोजन

रायपुर, 01 जनवरी 2026। संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त आज स्थानीय श्री राम मंदिर में सामाजिक सद्भाव बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न जाति, समाज, पंथ के पाँच सौ से अधिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने कहा कि भारत में सर्वत्र लोग अपनी-अपनी आस्था और आचरण के साथ सद्भाव के कारण एक साथ रहते हैं। घर का काम करने वाले नौकर को भी उस घर के बच्चे चाचा कहते हैं, उसे पूरा सम्मान देते हैं, यह सद्भभाव कई वर्षों से चला आ रहा है।

उन्होंने कहा कि ब्रिटिश लोग स्वेच्छा से भारत से नहीं गए, हमारे लोगों ने एकजुट होकर स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। अपनी एकता और अखंडता के कुछ तंतुओं को हम भूल गए, इसलिए दृष्टि में भेद आ गया था। अंग्रेजों को हमारी एकता अच्छी नहीं लगी तो उन्होंने इसकी भी व्यवस्था कर दी कि बाद में भी हमारे बीच में भेद रहे, लेकिन उनके प्रयासों को हमने समय-समय पर असफल किया। अपनी-अपनी विशिष्टता के साथ आगे बढ़ने की अपने यहाँ पूर्ण स्वतंत्रता है। जहाँ सद्भावना पक्की है, वहाँ बिगाड़ने वालों की नहीं चलेगी। तोड़ने वाली शक्तियाँ असफल हों, इसके लिए हमें प्रयास करना है। कुछ न कुछ अपनी-अपनी चुनौतियाँ भी हैं। प्रत्येक समाज की आकांक्षाएं हैं। हम सब अपनी-अपनी विविधता को संभाल कर रखते आए हैं। किसी की अस्मिता समाप्त नहीं हुई। हम समाज और राष्ट्र के नाते एक हैं, उसके पीछे सामाजिक सद्भाव है। भारत में आकर भी भारत की रीति में कुछ लोग नहीं रहते हैं, इसलिए वह आक्रमण करते हैं। हम सब एक दूसरे को साथ लेकर चलें। जहां समाज में संगठन और सद्भावना है, वहाँ वह असफल हो जाते हैं। यह जानकारी बताने से ही जाएगी। लव जिहाद, मतांतरण, व्यसन आदि पर प्रबोधन करना होगा। अकेलेपन की भावना व्यसन की ओर धकेलती है।

सरसंघचालक जी ने कहा कि हमारे बीच के जो लोग दुर्बल या वंचित हैं, उनके सशक्तिकरण के लिए कुछ कर सकते हैं क्या? तय करके आगे बढ़ना। हम समर्थ हैं तो हमारा सामर्थ्य उनके उपयोग में आना चाहिए। हमारा पूरा समाज एक है, जाति पंथ उसके अंग हैं। जिस प्रकार पूरा शरीर एक है, इसी तरह हमारी पृथक आस्था व आचरण होने के बाद भी हमारी अस्मिता एक है। हम अपनी जाति बिरादरी की उन्नति के लिए क्या करते हैं, इसके बाद एक बड़ा समाज है, उसकी उन्नति के लिए क्या कर सकते हैं। हम सभी जाति, पंथ बिरादरी मिलकर जिस क्षेत्र में निवास करते हैं, उसकी उन्नति के लिए क्या कर सकते हैं। यह साझा विचार करना चाहिए। हर समाज में हमारे मित्र हों, मित्र कुटुंब बनाएं।

दूसरा, घर में, कुटुम्ब में प्रबोधन करें। सप्ताह में एक दिन निश्चित करें और सब लोग एकत्र हों। भजन आदि करें और घर में बना भोजन मिलकर करना। उसके बाद चर्चा करना। हमारी कुल रीति क्या है, हमारे पूर्वज कौन थे, उनकी विशेषता क्या थी, हम उनके संस्कार को कितना मानते हैं। कुछ कमी है तो उसे दूर करना। परिवार के बीच देश की चर्चा करें। देश में क्या अच्छी चीज़ें हैं, क्या चुनौती हैं? ऐसे विषयों पर सहमति बनाएं, तभी उन्हें लागू करें। ऐसा मंगल संवाद सप्ताह में एक दिन करना चाहिए। इसी तरह समाज के कार्य में मैं कितना समय दे सकता हूँ, यह तय करें।

तीसरा, पर्यावरण संरक्षण का विषय है। पानी बचाइए, प्लास्टिक का उपयोग कम करें, पेड़ लगाइए। यह कार्य तो हम सब व्यक्तिगत स्तर पर कर सकते हैं।

चौथा, घर में अपनी भाषा बोलेंगे। कोई एक भारतीय भाषा सीखेंगे।। अपने घर में मातृभाषा में बातचीत करना तथा अपना वेश पहनना चाहिए। अपनी वेशभूषा पहनना ही भूल गए, यह तो उचित नहीं है। अपने घर में अपने आदर्श, महापुरुष, संत के चित्र होने चाहिए। देश दुनिया में भ्रमण करना चाहिए, किन्तु अपने आसपास की झुग्गी में भी कभी कभार जाना, वह भी अपने हैं।

पांचवां, संविधान में प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, नागरिक कर्तव्य, नीति निर्देशक तत्व बताए गए हैं, सबको इसकी जानकारी होनी चाहिए। देश के सभी नियम क़ानून का पालन करना चाहिए। कुछ बातें लिखित नहीं होती, लेकिन वह सामाजिक मूल्य हैं। बड़े बुजुर्गों का बच्चे सम्मान करें, उससे विनम्रता आती है, यह सब करने से समाज में सद्भभावना बढ़ती है। समाज में आपस में सहयोग बढ़े, इसका प्रयास प्रत्येक समाज को करना चाहिए। खंड स्तर पर यह प्रयास हो, इस दिशा में सक्रिय हों।

इस अवसर पर सरसंघचालक जी ने विविध जाति, पंथ और समाजों के प्रतिनिधियों के साथ पंगत में भोजन किया। सामाजिक सद्भभाव बैठक में विभिन्न समाज के लोगों ने अपने समाज में हो रहे सामाजिक कार्यों के प्रेरक उदाहरण साझा किए। सामाजिक सद्भभाव बैठक की प्रस्तावना मध्यक्षेत्र के क्षेत्र संघचालक डॉ.  पूर्णेन्दु सक्सेना जी ने रखी, और प्रान्त संघचालक टोपलाल जी ने आभार व्यक्त किया।

The post वंचित को सशक्त करना हो समाज का उद्देश्य – डॉ. मोहन भागवत जी appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।