लखनऊ की महिला डॉक्टर की कार से AK-47 और कारतूस बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ की एक महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। शाहीन के कब्जे से एके-47 बरामद हुई है। डाक्टर शाहीन को जम्मू-कश्मीर पुलिस अपने साथ ले गई है। जानकारी के अनुसार, डॉ. शाहीन शाहिद लखनऊ में लालबाग मोहल्ले की रहने वाली है। पुलिस को जानकारी मिली कि शाहीन, फरीदाबाद आतंकी […] The post लखनऊ की महिला डॉक्टर की कार से AK-47 और कारतूस बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on VSK Bharat.

Nov 13, 2025 - 20:33
 0
लखनऊ की महिला डॉक्टर की कार से AK-47 और कारतूस बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ की एक महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। शाहीन के कब्जे से एके-47 बरामद हुई है। डाक्टर शाहीन को जम्मू-कश्मीर पुलिस अपने साथ ले गई है।

जानकारी के अनुसार, डॉ. शाहीन शाहिद लखनऊ में लालबाग मोहल्ले की रहने वाली है। पुलिस को जानकारी मिली कि शाहीन, फरीदाबाद आतंकी साजिश में गिरफ्तार डॉक्टर मुजम्मिल की सहयोगी है। मुजम्मिल जिस कार का इस्तेमाल करता था। वह कार डॉ. शाहीन के नाम पर है। शाहीन की कार से ही एके-47 राइफल और कुछ जिंदा कारतूस और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस की विवेचना में पाया गया कि डॉ. शाहीन शाहिद कई संदिग्ध आतंकियों के संपर्क में थी। शाहीन, पाकिस्तान के आतंकियों के भी संपर्क में थी। पुलिस का कहना है कि भारत के कई हिस्सों में आतंकी गतिविधियों को संचालित करने का षड्यंत्र रचा जा रहा था। अभी तक इस मॉड्यूल से सम्बन्धित सात अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गिरफ्तार आठ आरोपियों में तीन डॉक्टर शामिल हैं और इस कार्रवाई में 2,900 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया गया है। जांच में पता चला है कि यह ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद जैसे संगठनों से जुड़ा हुआ है।

जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस के साथ केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में यह बड़ी सफलता मिली है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मॉड्यूल का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) में काम कर चुके डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया। डॉ. आदिल की गिरफ्तारी सहारनपुर से हुई थी। डॉ. आदिल की निशानदेही पर ही डॉ. मुजम्मिल शकील को पकड़ा गया। GMC अस्पताल में डॉ. आदिल के लॉकर से पुलिस ने AK-47 राइफल और अन्य हथियार बरामद किए गए थे। जांच में सामने आया कि डॉ. आदिल आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ था और कश्मीर में जैश नेटवर्क को फिर से खड़ा करने की साजिश रच रहा था।

The post लखनऊ की महिला डॉक्टर की कार से AK-47 और कारतूस बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।