कठिन साधना से ही कार्यकर्ता का निर्माण होता है – अनिल जी

गोंडा। अयोध्या रोड गोंडा के सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में पंद्रह दिनों से चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) के प्रकट समारोह में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रचारक अनिल जी ने कहा कि देशभर में आयोजित प्रशिक्षण वर्गों में हजारों स्वयंसेवक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। संघ कार्य एक साधना है। […] The post कठिन साधना से ही कार्यकर्ता का निर्माण होता है – अनिल जी appeared first on VSK Bharat.

Jun 7, 2025 - 12:28
 0
कठिन साधना से ही कार्यकर्ता का निर्माण होता है – अनिल जी

गोंडा। अयोध्या रोड गोंडा के सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में पंद्रह दिनों से चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) के प्रकट समारोह में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रचारक अनिल जी ने कहा कि देशभर में आयोजित प्रशिक्षण वर्गों में हजारों स्वयंसेवक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। संघ कार्य एक साधना है। अनुशासन यहां सर्वोपरि है। कठिन साधना से ही कार्यकर्ता का निर्माण होता है। जो राष्ट्र की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

प्रतिबंध के बाद भी चल रहे वर्ग

अनिल जी ने कहा कि बंगाल सरकार ने संघ शिक्षा वर्ग पर प्रतिबंध लगा दिया, लेकिन आज बंगाल में एक हजार स्वयंसेवक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। राष्ट्रभक्ति के प्रवाह को रोकने के लिए मध्य बंगाल एवं उत्तर बंगाल के प्रशासन ने वहां के वर्ग को प्रतिबंधित कर दिया। इसके बाद भी शिक्षार्थी वर्ग करने पहुंचे और वहां वर्ग सम्‍पन्न हुआ। तमिलनाडु सरकार ने पथ संचलन पर प्रतिबंध लगा दिया था। न्यायालय के आदेश के बाद वहां पथ संचलन निकलता है। पंजाब के मोगा नामक स्थान पर 20 से 22 स्वयंसेवकों की हत्या कर दी जाती है, लेकिन स्वयंसेवक इस प्रकार की कार्य पद्धति से निकलते हैं कि अगले दिन वहां फिर शाखा लगती है।

क्षेत्र प्रचारक ने कहा कि देश विभाजन के दौरान भी स्वयंसेवकों ने लाहौर, कराची से लोगों को निकालने में स्वयं का बलिदान दिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश का एकमात्र ऐसा संगठन है, जिसकी कार्य पद्धति के नाते आज 100 वर्ष पूर्ण करने वाला है। आजाद भारत में सरकार ने तीन प्रतिबंध लगाए। एक प्रतिबंध ब्रिटिश सरकार ने लगाया, लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक पद-पुरस होता हुआ आगे जा रहा है। आज समाज में परिवर्तन दिखाई देता है, आज से दो वर्ष पहले अयोध्या में 01 जनवरी को लगभग 4 लाख 30 हजार लोगों ने दर्शन किया था। आज नागालैंड में पथ संचलन निकलता है तो वहां भी समाज पुष्पवर्षा करता है। महर्षि अरविंद कहते हैं – देश का उत्थान सनातन धर्म से ही है। सनातन धर्म में ही विश्व बंधुत्व की बात होती है। उन्‍होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सभी को अधिक से अधिक मात्रा में पेड़ लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण में संतुलन बना रहे।

स्वामी नारायण छपिया मंदिर के महंत स्वामी देव प्रकाश ने कहा कि आरएसएस सनातन संस्कृति को बनाए रखने के लिए सतत् प्रयास कर रहा है। संघ ने पर्यावरण के संदर्भ में विशेष कार्य किया है।

600 प्रबुद्धजनों ने किया नित्य शाखा दर्शन

वर्गाधिकारी अभिमन्यु ने बताया कि सामान्य शिक्षा वर्ग में अवध क्षेत्र के कुल 13 (संघ की दृष्टि से 26) जिलों के 352 शिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। उन्‍होंने बताया कि वर्ग में 54 कार्यकर्ता शिक्षक के रूप में सहभागी रहे। 14 श्रेणी के 600 प्रबुद्धजनों ने नित्य शाखा दर्शन किया। मातृहस्ते भोजन के तहत 247 परिवारों ने शिक्षार्थी स्वयंसेवकों के साथ भोजन किया।

The post कठिन साधना से ही कार्यकर्ता का निर्माण होता है – अनिल जी appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।