लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन कर रहे खालिस्तानियों का देशभक्त भारतीयों से सामना, गूंजा वंदे मातरम

जब भी देश द्रोहियों का सामना देश भक्तों से होगा तो नजारा कुछ ऐसा ही होगा, जैसा लंदन में खालिस्तानियों के साथ हुआ है। गणतंत्र दिवस पर भारत का विरोध करने और अलग खालिस्तान की मांग को लेकर खालिस्तानियों ने लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने प्रदर्शन किया। लेकिन, फिर देश भक्त भारतीयों से उनका […]

Jan 27, 2025 - 07:52
 0
लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन कर रहे खालिस्तानियों का देशभक्त भारतीयों से सामना, गूंजा वंदे मातरम
Khalistani protest in front indian high commission london

जब भी देश द्रोहियों का सामना देश भक्तों से होगा तो नजारा कुछ ऐसा ही होगा, जैसा लंदन में खालिस्तानियों के साथ हुआ है। गणतंत्र दिवस पर भारत का विरोध करने और अलग खालिस्तान की मांग को लेकर खालिस्तानियों ने लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने प्रदर्शन किया। लेकिन, फिर देश भक्त भारतीयों से उनका सामना हो गया और गूंज उठा नारा ‘भारत माता की जय’, गली-गली में शोर है, खालिस्तानी चोर हैं।

क्या है पूरा घटनाक्रम

ये घटनाक्रम कुछ यूं है कि 26 जनवरी (रविवार) को गणतंत्र दिवस के मौके पर कुछ खालिस्तान समर्थक खालिस्तानी झंडे के साथ लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के बाहर भारत सरकार का विरोध करने के लिए इकट्ठा हो गए। उन्होंने भारत के गौरव राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया और अलग खालिस्तान लेने की मांग को दोहराया।

वहीं उच्चायोग में गणतंत्र दिवस मनाने के लिए भी देश भक्त प्रवासी भारतीय पहुंचे। जब उन्होंने खालिस्तानियों की इस नीच हरकत को देखा तो उन्होंने उनके साथ मौखिक बहस शुरू कर दी है। इस दौरान भारतीयों ने शान से तिरंगा लहराया और खालिस्तानियों के विरोध में ‘गली-गली में शोर है, खालिस्तानी चोर हैं’, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए।

समाचार एजेंसी से बात करते हुए कुछ भारतीयों ने बताया कि हम लोग भारतीय उच्चायोग गणतंत्र पर ध्वजारोहण के कार्यक्रम में गए थे, उसी दौरान हमने देखा कि रोड के उस पर खालिस्तानी प्रदर्शनकारी भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर रहे थे। वे कुछ भी करें, हमें उससे कोई अंतर नहीं पड़ता है,लेकिन इतना बता दें कि हो सकता है कि हमारी संख्या यहां कम हो, लेकिन हमारे हौसले उनसे कहीं अधिक बुलंद हैं। अपने तिरंगे के लिए हम भी आखिरी सांस तक लड़ने को तैयार हैं।

इस दौरान खालिस्तानियों के हंगामे के बीच भी उच्चायोग में परंपरा के अनुरूप ही भारत के राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया। इसके बाद राष्ट्रगान भी गाया गया।

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| - बात भारत की -