लंच टाइम में SDM ऑफिस में अचानक चिल्लाने लगे कर्मचारी, लोगों ने नजारा देखा तो मच गया हड़कंप

खरगोन में दो बंदर एसडीएम ऑफिस में घुस कर उत्पात मचाने लगे। यह घटना लंच टाइम के बाद की है। कर्मचारियों ने फाइलों को बचाने की कोशिश की और बंदरों को बाहर निकाला। घटना के दौरान बंदरों का वीडियो भी बनाया गया। यह बंदर पिछले दरवाजे से अंदर घुसे थे।

Mar 28, 2025 - 05:37
 0
लंच टाइम में SDM ऑफिस में अचानक चिल्लाने लगे कर्मचारी, लोगों ने नजारा देखा तो मच गया हड़कंप
खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन में एसडीएम ऑफिस में दो बंदर घुस गए। लंच के बाद ऑफिस में बंदरों ने खूब उत्पात मचाया। उन्होंने कोर्ट और रीडर कक्ष में घूमकर हलचल मचा दी। कर्मचारियों ने फाइलों को बचाने की कोशिश की। एसडीएम बीएस कलेश ने वन्य प्राणियों को सुरक्षित निकालने की सलाह दी। यह घटना गुरुवार को दोपहर 3:30 बजे हुई। बंदर पिछले दरवाजे से घुसे थे। पहले भी बंदरों ने वकीलों के सहायकों को काटा था।खरगोन के एसडीएम ऑफिस में गुरुवार को लंच टाइम के बाद दो बंदरों द्वारा खूब धमा-चौकड़ी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि बंदर एसडीएम बीएस कलेश के ऑफिस में घुस गए। उन्होंने कोर्ट परिसर, रीडर कक्ष और गलियारे में लगभग 20 मिनट तक खूब चहलकदमी की। कर्मचारी डर गए। वे चिल्लाते और खुद को बचाते नजर आए। वे फाइलों को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बड़ी मुश्किल से कर्मचारियों ने बंदरों को ऑफिस से बाहर निकाला।

देखिए वीडियो

घूमते रहते हैं बंदर

एसडीएम कलेश भी उस समय ऑफिस में आ गए थे। उन्होंने कर्मचारियों को समझाया कि बंदरों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालें। चहलकदमी करते हुए एक बंदर कोर्ट परिसर में ही लेट गया। कर्मचारियों ने इस मजेदार घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में दिख रहा है कि एक बंदर आराम से ऑफिस के अंदर जा रहा है। वहीं, दूसरा बंदर अंदर जाने के बाद गेट को बंद कर रहा है। कुछ कर्मचारियों ने बताया कि एसडीएम ऑफिस और कोर्ट परिसर में अक्सर बंदर घूमते रहते हैं। लोग उन्हें टिफिन से खाना और फल भी खिलाते हैं। इस वजह से बंदरों का यहां आना-जाना लगा रहता है।
UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।