राष्ट्र सेविका समिति की पूर्व प्रमुख संचालिका प्रमिलाताई का निधन

नागपुर (31 जुलाई, 2025)। राष्ट्र सेविका समिति की चतुर्थ प्रमुख संचालिका प्रमिलताई जी का देवी अहल्या मंदिर में 97 वर्ष की आयु में स्वर्गवास हो गया। उन्होंने सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर अंतिम श्वांस ली। वे पिछले 3 महीने से आयुजनित समस्याओं से पीड़ित थीं। उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए धंतोली […] The post राष्ट्र सेविका समिति की पूर्व प्रमुख संचालिका प्रमिलाताई का निधन appeared first on VSK Bharat.

Aug 1, 2025 - 04:47
 0
राष्ट्र सेविका समिति की पूर्व प्रमुख संचालिका प्रमिलाताई का निधन

नागपुर (31 जुलाई, 2025)।

राष्ट्र सेविका समिति की चतुर्थ प्रमुख संचालिका प्रमिलताई जी का देवी अहल्या मंदिर में 97 वर्ष की आयु में स्वर्गवास हो गया। उन्होंने सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर अंतिम श्वांस ली। वे पिछले 3 महीने से आयुजनित समस्याओं से पीड़ित थीं। उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए धंतोली स्थित देवी अहल्या मंदिर में रखा गया है। वर्ष 1965 से देवी अहल्या मंदिर ही उनका केंद्र था। उनकी इच्छानुसार उनकी पार्थिव देह को 01 अगस्त (शुक्रवार) सुबह 8 बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को सौंप दिया जाएगा।

प्रमिलताई का पूरा जीवन अत्यंत प्रेरक, मार्गदर्शक रहा। कर्मठता की महामेरु प्रमिलताई अंतीम क्षण तक राष्ट्रीय चिंतन से एकरूप रहीं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अएम्र्पित की।

https://x.com/editorvskbharat/status/1950845139204649001

सरसंघचालक जी ने शोक संदेश में कहा –

राष्ट्र सेविका समिति की भूतपूर्व प्रमुख संचालिका वंदनीय श्रीमती प्रमिला ताई मेढे जी के परलोक गमन  से हम सभी लोगों के सर पर से एक मातृवत छत्र हट गया है । उनके निधन से लगभग समिति की स्थापना काल से आज तक की उनके दीर्घ तपस्या की पूर्णता हो गयी है। लक्ष्य की अचूक समझ व निष्ठा, कार्य वृद्धि के लिए सातत्यपूर्ण कठोर परिश्रम तथा व्यवहार में आत्मीयता का मूर्तीमंत उदाहरण थी।

राष्ट्र सेविका समिति के कार्ययज्ञ में अपनी जीवन समिधा अर्पित कर अंततोगत्वा उन्होंने मरणोपरांत देहदान संकल्प से अपने देह का भी समर्पण कर दिया।

उनकी तपस्या के कारण उनकी सद्गति तो सुनिश्चित है। उनके बिना ध्येय पथ पर आगे बढ़ने का धैर्य हम सभी को मिले, यही ईश चरणों में प्रार्थना।

ॐ शांति।

राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांताकुमारी जी ने शोक संदेश में कहा –

वंदनीय प्रमिलताई जी बहुमुखी व्यक्तित्व के प्रखर चिंतनशील, कर्मठ कार्यकर्ता थी। अंतिम क्षण तक मन तथा बुद्धि से सतर्क रहकर अनुशासित जीवन बिताने वाली मातृत्व भाव की ताई जी आज हमारे मध्य नहीं रही। उनके आदर्श पथ पर चलते रहना ही अपनी श्रद्धांजलि है।

प्रमिलाताई सदा सक्रिय रहकर, सतर्क रहकर सभी विषयों पर चिंता करती थी, हमारा मार्गदर्शन करती थीं। उनके अनुशासित जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है।

https://x.com/editorvskbharat/status/1950845084603388216

उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार जी ने कहा –

राष्ट्र सेविका समिति की पूर्व प्रमुख संचालिका वन्दनीय प्रमिलाताई मेढे जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं शोकाकुल करने वाला था. उनके जाने से राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पित एक व्यक्तित्व अपनी अनगिनत यादें पीछे छोड़ते हुए काल के प्रवाह में समा गया.

प्रमिलाताई जी का विशेष ध्यान जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील प्रदेशों पर अधिक रहता था. जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटे और उसके साथ-साथ वहाँ आतंकवाद समाप्त हो, इसलिए उन्होंने समिति के माध्यम से बहुत प्रयास किये. साथ ही आतंकवाद से पीड़ित परिवारों को गोद लेना, और धर्मान्तरण से पीड़ित बेटियां वापिस आएं और फिर से अपने परिवारों में दाखिल हों, इस कार्य में उन्होंने मातृत्व वाली बहुत महत्वपूर्ण एवं सक्रिय भूमिका निभाई.

उनको शत-शत नमन. हमारे प्रति उनका विशेष ध्यान और अकृत्रिम स्नेह रहता था.

उनकी स्मृति में पुनः शत-शत नमन. परमात्मा उनकी आत्मा को सद्गति प्रदान करे.

ॐ शांति

जीवन परिचय

प्रमिलाताई का जन्म 8 जून, 1929 को महाराष्ट्र के नंदुरबार में हुआ। उस जमाने में बीए, बीटी तक शिक्षा प्राप्त करने के बाद नागपुर स्थित सीपी एंड बेरार विद्यालय में उन्होंने अध्यापन का कार्य किया। उन्होंने डीएजीपीटी कार्यालय में सीनियर ऑडिटर के रूप में भी काम किया। बाल्यकाल से राष्ट्र सेविका समिति से जुड़ी रहीं प्रमिलाताई ने अपने आप को समिति के कार्य के लिए सौंपने का निर्णय लिया। और नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली।

राष्ट्र सेविका समिति में उन्हें 1978 से 2003 तक प्रमुख कार्यवाहिका का दायित्व पूर्ण किया। इसके बाद फरवरी 2003 में सह-प्रमुख संचालिका और 2006 में प्रमुख संचालिका बनीं। उन्होंने 2006 से 2012 तक प्रमुख संचालिका की जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

प्रमिल ताई ने राष्ट्र सेविका समिति के कार्य के लिए इंग्लैंड, अमेरिका, कनाडा, श्रीलंका आदि देशों में प्रवास किया था। अमेरिका प्रवास के दौरान न्यू जर्सी सिटी के महापौर ने उन्हें मानद नागरिकता प्रदान की थी। मुंबई के एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय द्वारा प्रमिलाताई को डी.लिट की उपाधि से सम्मानित किया था।

The post राष्ट्र सेविका समिति की पूर्व प्रमुख संचालिका प्रमिलाताई का निधन appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।