मोतिहारी में जमीन विवाद में फायरिंग, एक की मौत:कोर्ट के आदेश के बाद कर रहे थे छत की ढलाई, दो घायल

मोतिहारी में पुराने जमीन विवाद ने शनिवार को खूनी मोड़ ले लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस की निगरानी में चल रहे निर्माण कार्य के ठीक बाद फायरिंग हुई। इस दौरान अजय साहनी की गोली लगने से मौत हो गई। घटना में उनकी बेटी और उनके पिता घायल हो गए। ढलाई खत्म होते ही घात लगाकर किया हमला जानकारी के अनुसार, अजय साहनी और राजेंद्र साहनी के बीच पिछले कई वर्षों से ज़मीन को लेकर विवाद था। विवादित भूमि पर अनुमंडलीय कोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में छत की ढलाई का काम शुरू हुआ। जैसे ही काम पूरा हुआ और पुलिस मौके से रवाना हुई, घात लगाए बदमाशों ने अजय साहनी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। सीने में गोली लगने से मौत, बेटी भी घायल गोली अजय के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अजय की बेटी और एक अन्य व्यक्ति भी इस फायरिंग में घायल हुए। तीनों को पहले पकड़ीदयाल अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान अजय ने दम तोड़ दिया। दो साल पहले भी हुआ था जानलेवा हमला स्थानीय लोगों के अनुसार, यह विवाद कोई नया नहीं है। दो साल पहले भी इसी भूमि विवाद में अजय के पिता बिन्देश्वर साहनी पर कुदाल से जानलेवा हमला हुआ था। उन्हें गंभीर हालत में पटना ले जाया गया था, जहां दो महीने तक उनका इलाज चला। चार संदिग्ध हिरासत में, गांव में तनाव घटना की सूचना मिलते ही पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष अशोक साह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर गश्त बढ़ा दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच जारी है, और अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Jun 26, 2025 - 20:37
 0

सह सम्पादक भारतीय न्यूज़ भारतीय न्यूज़, ताजा खबरें, इंडिया न्यूज़, हिंदी समाचार, आज की खबर, राजनीति, खेल, मनोरंजन, देश दुनिया की खबरें news letter हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, Associate Editor, Bharatiya News , विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें। Bharatiya News पर पढ़ें भारत और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर विश्वसनीय समाचार