मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पुतिन के काफिले की कार ब्लास्ट; ओडिशा में रेल हादसा; मोदी का नागपुर दौरा; म्यांमार में चौथा भूकंप; और भी बहुत कुछ

नमस्कार, कल की बड़ी खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नागपुर दौरे की रही। एक खबर ओडिशा में हुए रेल हादसे की रही, कटक में बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस बेपटरी हो गई। सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में.. ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... ???? कल की बड़ी खबरें... 1. PM मोदी बोले- RSS अमर संस्कृति का वट वृक्ष; हम देव से देश, राम से राष्ट्र का मंत्र लेकर चल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागपुर में RSS मुख्यालय ‘केशव कुंज’ पहुंचे। उन्होंने यहां 34 मिनट स्पीच दी। कहा- ये कोई साधारण वटवृक्ष नहीं, RSS की अमर संस्कृति का आधुनिक वटवृक्ष है। स्वयंसेवक के लिए सेवा ही जीवन है। हम देव से देश, राम से राष्ट्र का मंत्र लेकर चल रहे हैं। ​​​​​​बतौर PM, मोदी का पहला संघ मुख्यालय दौरा: बतौर प्रधानमंत्री, मोदी का यह पहला संघ मुख्यालय दौरा था। इससे पहले जुलाई 2013 में वह लोकसभा चुनाव के सिलसिले में हुई बैठक में शामिल होने नागपुर आए थे। 4 घंटे के नागपुर दौरे के बाद PM मोदी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे। यहां ​​​​33 हजार 700 करोड़ के 22 प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए। पढ़ें पूरी खबर... 2. पुतिन के काफिले की कार में ब्लास्ट; खुफिया एजेंसी FSB के हेडक्वार्टर के पास की घटना मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के काफिले की लिमोजिन में ब्लास्ट हुआ। धमाका खुफिया एजेंसी FSB के हेडक्वॉर्टर के बाहर हुआ। हालांकि, जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त ये कार पुतिन के काफिले में नहीं थी। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हत्या की साजिश थी या सिर्फ एक हादसा। राष्ट्रपति पुतिन अक्सर इस लिमोजिन का इस्तेमाल करते रहते हैं। उन्होंने नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को भी पिछले साल एक लग्जरी लिमोजिन गिफ्ट की थी। 3.4 करोड़ रुपए कीमत वाली इस कार को रूस में बनाया जाता है। सड़क पर पुतिन एक हथियारों से लैस काफिले के साथ चलते हैं। इनमें एके-47, एंटी टैंक-ग्रेनेड लॉन्चर और पोर्टेबल एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल्स शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर... 3. ओडिशा के कटक में बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस डिरेल, 11 AC कोच पटरी से उतरे, 1 की मौत ओडिशा के कटक में बेंगलुरु-कामाख्या AC सुपरफास्ट के 11 कोच पटरी से उतर गए। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, 8 घायल हैं। हादसे की वजह से 3 ट्रेनों को डायवर्ट करना पड़ा। इससे पहले 22 जनवरी को महाराष्ट्र के जलगांव में रेल हादसा हुआ था। लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस के 23 यात्रियों को दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कुचल दिया था। हादसे में 13 लोगों की मौत हुई थी। 53 घंटे में 3 हजार KM का सफर: बेंगलुरु-कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस बेंगलुरु से 8:58 बजे सुबह निकलती है। यह तीसरे दिन दोपहर 1:45 बजे गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन पहुंचती है। ट्रेन बेंगलुरु से कामाख्या के बीच 3 हजार किमी की यात्रा 52 घंटे 55 मिनट में पूरी करती है। पढ़ें पूरी खबर... 4. म्यांमार में फिर आया 5.1 तीव्रता का भूकंप; 3 दिन में 4 बड़े भूकंप आए, अब तक 1644 की मौत म्यांमार में रविवार दोपहर 2:30 बजे 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। यहां 3 दिन में 5 से ज्यादा तीव्रता वाले 4 भूकंप आ चुके हैं। 28 मार्च को आए भूकंप में 1644 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़ा 10 हजार तक जा सकता है। भूकंप के झटके थाईलैंड, बांग्लादेश, चीन और भारत तक महसूस किए गए थे। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 12 लोगों की मौत हुई है। भारत ने 3 खेप में भेजी राहत सामग्री: भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत म्यांमार में राहत सामग्री भेजी है। इसमें टेंट, स्लीपिंग बैग, कंबल, खाना, वाटर प्यूरीफायर, सोलर लैंप, जनरेटर सेट और आवश्यक दवाएं शामिल हैं। नौसेना के जहाज INS सतपुड़ा और INS सावित्री 40 टन राहत सामग्री लेकर म्यांमार के यांगून बंदरगाह पहुंचे। इसके अलावा 118 सदस्यीय फील्ड हॉस्पिटल यूनिट आगरा से म्यांमार के मांडले शहर पहुंची। पढ़ें पूरी खबर... 5. शाह बोले- लालू को लाज नहीं, गाय का चारा खा गए, सिर्फ अपने परिवार को सेट किया गृहमंत्री अमित शाह बिहार के पटना और गोपालगंज में 2 कार्यक्रम में शामिल हुए। गोपालगंज की जनसभा में 20 मिनट भाषण दिया। इसमें लालू यादव और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- लालू राज ने क्या दिया- अपहरण, फिरौती, हत्या। इतने घोटाले किए, इन्हें शर्म नहीं आती। अलकतरा घोटाला, मिट्टी घोटाला। गो-माता का चारा भी लालू जी ने खाया। वहीं पटना के कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने कहा- '2 बार मुझसे गलती हो गई थी। अब ये कभी नहीं होगा। अटल जी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया था, ये मैं कैसे भूल सकता हूं।' बिहार को बाढ़ मुक्त करने का वादा: अमित शाह 2 दिन के बिहार दौरे पर थे। उन्होंने वादा किया कि राज्य में फिर NDA सरकार बनी तो 5 साल में बिहार को बाढ़ मुक्त बना देंगे। PM मोदी ने 25 फरवरी को बिहार के लिए ₹24 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट लॉन्च किए थे। राज्य में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर... 6. IPL 2025: दिल्ली ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया; चेन्नई लगातार दूसरा IPL मैच हारी IPL में बीते दिन 2 मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में दिल्ली ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। हैदराबाद 18.4 ओवर में 163 रन पर ऑलआउट हो गई। दिल्ली ने 164 रन का टारगेट 16 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया। दूसरे मुकाबले में राजस्थान ने चेन्नई को 6 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए। चेन्नई 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन ही बना सकी। दिल्ली vs हैदराबाद मैच के हाईलाइट्स: हैदराबाद से अनिकेत वर्मा ने 41 बॉल पर 74 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 32 और ट्रैविस हेड ने 22 रन बनाए। दिल्ली से मिचेल स्टार्क ने 5, कुलदीप यादव ने 3 और मोहित शर्मा ने 1 विकेट लिया। जैक फेजर मैगर्क ने 38, फाफ डु प्लेसिस ने 50 और केएल राहुल ने 15 रन बनाए। अभिषेक पोरेल 34 और ट्रिस्टन स्टब्स 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। हैदराबाद से जीशान अं

Mar 31, 2025 - 09:25
 0  19
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पुतिन के काफिले की कार ब्लास्ट; ओडिशा में रेल हादसा; मोदी का नागपुर दौरा; म्यांमार में चौथा भूकंप; और भी बहुत कुछ
नमस्कार, कल की बड़ी खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नागपुर दौरे की रही। एक खबर ओडिशा में हुए रेल हादसे की रही, कटक में बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस बेपटरी हो गई। सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में.. ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... ???? कल की बड़ी खबरें... 1. PM मोदी बोले- RSS अमर संस्कृति का वट वृक्ष; हम देव से देश, राम से राष्ट्र का मंत्र लेकर चल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागपुर में RSS मुख्यालय ‘केशव कुंज’ पहुंचे। उन्होंने यहां 34 मिनट स्पीच दी। कहा- ये कोई साधारण वटवृक्ष नहीं, RSS की अमर संस्कृति का आधुनिक वटवृक्ष है। स्वयंसेवक के लिए सेवा ही जीवन है। हम देव से देश, राम से राष्ट्र का मंत्र लेकर चल रहे हैं। ​​​​​​बतौर PM, मोदी का पहला संघ मुख्यालय दौरा: बतौर प्रधानमंत्री, मोदी का यह पहला संघ मुख्यालय दौरा था। इससे पहले जुलाई 2013 में वह लोकसभा चुनाव के सिलसिले में हुई बैठक में शामिल होने नागपुर आए थे। 4 घंटे के नागपुर दौरे के बाद PM मोदी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे। यहां ​​​​33 हजार 700 करोड़ के 22 प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए। पढ़ें पूरी खबर... 2. पुतिन के काफिले की कार में ब्लास्ट; खुफिया एजेंसी FSB के हेडक्वार्टर के पास की घटना मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के काफिले की लिमोजिन में ब्लास्ट हुआ। धमाका खुफिया एजेंसी FSB के हेडक्वॉर्टर के बाहर हुआ। हालांकि, जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त ये कार पुतिन के काफिले में नहीं थी। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हत्या की साजिश थी या सिर्फ एक हादसा। राष्ट्रपति पुतिन अक्सर इस लिमोजिन का इस्तेमाल करते रहते हैं। उन्होंने नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को भी पिछले साल एक लग्जरी लिमोजिन गिफ्ट की थी। 3.4 करोड़ रुपए कीमत वाली इस कार को रूस में बनाया जाता है। सड़क पर पुतिन एक हथियारों से लैस काफिले के साथ चलते हैं। इनमें एके-47, एंटी टैंक-ग्रेनेड लॉन्चर और पोर्टेबल एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल्स शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर... 3. ओडिशा के कटक में बेंगलुरु-कामाख्या एक्सप्रेस डिरेल, 11 AC कोच पटरी से उतरे, 1 की मौत ओडिशा के कटक में बेंगलुरु-कामाख्या AC सुपरफास्ट के 11 कोच पटरी से उतर गए। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, 8 घायल हैं। हादसे की वजह से 3 ट्रेनों को डायवर्ट करना पड़ा। इससे पहले 22 जनवरी को महाराष्ट्र के जलगांव में रेल हादसा हुआ था। लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस के 23 यात्रियों को दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कुचल दिया था। हादसे में 13 लोगों की मौत हुई थी। 53 घंटे में 3 हजार KM का सफर: बेंगलुरु-कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस बेंगलुरु से 8:58 बजे सुबह निकलती है। यह तीसरे दिन दोपहर 1:45 बजे गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन पहुंचती है। ट्रेन बेंगलुरु से कामाख्या के बीच 3 हजार किमी की यात्रा 52 घंटे 55 मिनट में पूरी करती है। पढ़ें पूरी खबर... 4. म्यांमार में फिर आया 5.1 तीव्रता का भूकंप; 3 दिन में 4 बड़े भूकंप आए, अब तक 1644 की मौत म्यांमार में रविवार दोपहर 2:30 बजे 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। यहां 3 दिन में 5 से ज्यादा तीव्रता वाले 4 भूकंप आ चुके हैं। 28 मार्च को आए भूकंप में 1644 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़ा 10 हजार तक जा सकता है। भूकंप के झटके थाईलैंड, बांग्लादेश, चीन और भारत तक महसूस किए गए थे। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 12 लोगों की मौत हुई है। भारत ने 3 खेप में भेजी राहत सामग्री: भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत म्यांमार में राहत सामग्री भेजी है। इसमें टेंट, स्लीपिंग बैग, कंबल, खाना, वाटर प्यूरीफायर, सोलर लैंप, जनरेटर सेट और आवश्यक दवाएं शामिल हैं। नौसेना के जहाज INS सतपुड़ा और INS सावित्री 40 टन राहत सामग्री लेकर म्यांमार के यांगून बंदरगाह पहुंचे। इसके अलावा 118 सदस्यीय फील्ड हॉस्पिटल यूनिट आगरा से म्यांमार के मांडले शहर पहुंची। पढ़ें पूरी खबर... 5. शाह बोले- लालू को लाज नहीं, गाय का चारा खा गए, सिर्फ अपने परिवार को सेट किया गृहमंत्री अमित शाह बिहार के पटना और गोपालगंज में 2 कार्यक्रम में शामिल हुए। गोपालगंज की जनसभा में 20 मिनट भाषण दिया। इसमें लालू यादव और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- लालू राज ने क्या दिया- अपहरण, फिरौती, हत्या। इतने घोटाले किए, इन्हें शर्म नहीं आती। अलकतरा घोटाला, मिट्टी घोटाला। गो-माता का चारा भी लालू जी ने खाया। वहीं पटना के कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने कहा- '2 बार मुझसे गलती हो गई थी। अब ये कभी नहीं होगा। अटल जी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया था, ये मैं कैसे भूल सकता हूं।' बिहार को बाढ़ मुक्त करने का वादा: अमित शाह 2 दिन के बिहार दौरे पर थे। उन्होंने वादा किया कि राज्य में फिर NDA सरकार बनी तो 5 साल में बिहार को बाढ़ मुक्त बना देंगे। PM मोदी ने 25 फरवरी को बिहार के लिए ₹24 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट लॉन्च किए थे। राज्य में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर... 6. IPL 2025: दिल्ली ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया; चेन्नई लगातार दूसरा IPL मैच हारी IPL में बीते दिन 2 मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में दिल्ली ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। हैदराबाद 18.4 ओवर में 163 रन पर ऑलआउट हो गई। दिल्ली ने 164 रन का टारगेट 16 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया। दूसरे मुकाबले में राजस्थान ने चेन्नई को 6 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए। चेन्नई 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन ही बना सकी। दिल्ली vs हैदराबाद मैच के हाईलाइट्स: हैदराबाद से अनिकेत वर्मा ने 41 बॉल पर 74 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 32 और ट्रैविस हेड ने 22 रन बनाए। दिल्ली से मिचेल स्टार्क ने 5, कुलदीप यादव ने 3 और मोहित शर्मा ने 1 विकेट लिया। जैक फेजर मैगर्क ने 38, फाफ डु प्लेसिस ने 50 और केएल राहुल ने 15 रन बनाए। अभिषेक पोरेल 34 और ट्रिस्टन स्टब्स 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। हैदराबाद से जीशान अंसारी ने 3 विकेट झटके। राजस्थान Vs चेन्नई मैच के हाईलाइट्स: राजस्थान से नीतीश राणा ने 81, कप्तान रियान पराग ने 37 रन बनाए। चेन्नई से खलील अहमद, नूर अहमद और मथीश पथिराना ने 2-2 विकेट लिए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 63 रनों की पारी खेली। रवींद्र जडेजा 32 रन पर नाबाद लौटे। एमएस धोनी 16 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान से वनिंदु हसरंगा ने 4 विकेट झटके। पढ़ें पूरी खबर... ???? आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… ????️ बयान जो चर्चा में है... ???? खबर हटके... जिबली ट्रेंड की वजह से ChatGPT डाउन, OpenAI के CEO बोले- हमारी टीम को नींद की जरूरत सोशल मीडिया पर चल रहे जिबली ट्रेंड की वजह से OpenAI का ChatGPT रविवार को डाउन हो गया। 59% यूजर्स ने इसकी शिकायत की। OpenAI के CEO सैम अल्टमैन ने X पर लिखा, 'आप लोग इमेज जेनरेट करने में संयम बरतें, हमारी टीम को नींद की जरूरत है।' ChatGPT का फ्री वर्जन एक दिन में 3 जिबली इमेजेज जेनरेट करता है। जिबली ट्रेंड हाल ही में वायरल हुआ, जब ChatGPT ने यूजर्स को ‘स्टूडियो जिबली’ की तर्ज पर एनिमेटेड तस्वीरें बनाने की सुविधा दी। ​​​​​स्टूडियो जिबली जापान का एक फेमस एनिमेशन स्टूडियो है। इसे 1985 में हायाओ मियाजाकी और इसाओ ताकाहाता ने बनाया था। इसकी खासियत इसके हाथ से बने एनिमेशन हैं। ???? फोटो जो खुद में खबर है ???? भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… ???? करेंट अफेयर्स इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास ????️ मौसम का मिजाज सिंह राशि के लोगों को नौकरी में सफलता मिल सकती है। तुला राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| इन सभी विषये के आप ब्लॉग समाचार पढ़े भारत में ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए, 2025 में ब्लॉग कैसे शुरू करें, घर पर तेजी से वजन कैसे कम करें, फोन पर रिज्यूमे कैसे बनाएं, आसानी से सरकारी नौकरी कैसे पाएं, घर पर बिरयानी कैसे पकाएं, भारत में शेयर बाजार में निवेश कैसे करें, अंग्रेजी बोलने के कौशल को कैसे सुधारें, YouTube चैनल कैसे बनाएं, ध्यान कैसे ठीक से करें, स्क्रैच से कोडिंग कैसे सीखें, हर महीने पैसे कैसे बचाएं, इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कैसे बढ़ाएं, प्राकृतिक रूप से चमकती त्वचा कैसे पाएं, YouTube वीडियो कैसे डाउनलोड करें, पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कैसे करें, गुस्से को तुरंत कैसे नियंत्रित करें, तनाव और चिंता को कैसे कम करें, ऑनलाइन बैंक खाता कैसे खोलें, फ्रीलांसिंग करियर कैसे शुरू करें, बिना जिम के फिट कैसे रहें, रील्स को वायरल कैसे करें, पेटीएम अकाउंट कैसे बनाएं, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कैसे करें, ऑनलाइन पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें, प्राकृतिक रूप से डार्क सर्कल कैसे हटाएं, भारत में छात्रवृत्ति कैसे प्राप्त करें, कम समय में अमीर कैसे बनें, घर पर डालगोना कॉफी कैसे बनाएं, डीयू में एडमिशन कैसे लें, आधार को पैन कार्ड से कैसे लिंक करें, इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाएं, घर पर मोबाइल फोन कैसे रिपेयर करें, भारत में जीएसटी के लिए पंजीकरण कैसे करें, वेबसाइट को मुफ्त कैसे बनाएं, एसएससी सीजीएल परीक्षा कैसे पास करें, वोटर आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, प्राकृतिक रूप से लंबाई कैसे बढ़ाएं, हिंदी में निबंध कैसे लिखें, मोबाइल नंबर के मालिक की जांच कैसे करें, पिंपल्स से जल्दी कैसे छुटकारा पाएं, घर पर योग कैसे करें, बॉलीवुड में अभिनेता कैसे बनें, ऑनलाइन ट्रेन टिकट कैसे बुक करें, हिंदी में चैटजीपीटी का उपयोग कैसे करें, यूपीआई से पैसे कैसे ट्रांसफर करें, इंस्टाग्राम अकाउंट को हमेशा के लिए कैसे डिलीट करें, मुफ्त में डिजिटल मार्केटिंग कैसे सीखें, भारत में छोटा व्यवसाय कैसे शुरू करें,