मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:MP में बच्ची से रेप-हत्या के दोषी को फांसी; तमिलनाडु मंत्री की अश्लील बातें; हवा में हेलिकॉप्टर के टुकड़े; और बहुत कुछ

नमस्कार, कल की बड़ी खबर वाराणसी गैंगरेप से जुड़ी रही। PM मोदी ने अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली और सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया। दूसरी खबर सोने की बढ़ती कीमतों की है। एक दिन में सोना 3 हजार से ज्यादा महंगा हो गया। हम आपको यह भी बताएंगे कि कहां उड़ते-उड़ते हेलिकॉप्टर दो टुकड़ों में बंट गया। सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में.. ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... ???? कल की बड़ी खबरें... 1. वाराणसी गैंगरेप केस: PM ने एयरपोर्ट पर ही मांगी केस की जानकारी: कमिश्नर से कहा- दोषी बचने न पाएं वाराणसी के चर्चित गैंगरेप केस को लेकर PM मोदी ने अधिकारियों को सख्त एक्शन लेने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री शुक्रवार को वाराणसी दौरे पर गए थे। एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्होंने पुलिस कमिश्नर और DM से रेप केस की पूरी जानकारी ली। साथ ही हिदायत दी कि, ऐसी घटना दोबारा न हो। 23 लड़कों ने 7 दिन तक गैंगरेप किया: वाराणसी में ग्रेजुएशन की छात्रा से 29 मार्च को 23 लड़कों ने 7 दिन तक गैंगरेप किया था, फिर उसे सड़क पर फेंक कर भाग गए थे। इस मामले में मुख्य आरोपी समेत 9 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी का कैफे सील कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर... 2. टॉप-सीक्रेट मिशन के तहत भारत लाया गया आतंकी तहव्वुर राणा: सुरक्षाबलों के मोबाइल जमा हुए 2008 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को टॉप-सीक्रेट मिशन के तहत स्पेशल विमान से अमेरिका से भारत लाया गया था। NIA का एक अधिकारी पूरे रास्ते उसका हाथ पकड़कर बैठा रहा। जिस फ्लाइट से उसे लाया उसकी रियल टाइम मॉनिटरिंग हो रही थी। दिल्ली में सभी सुरक्षा कर्मचारियों के मोबाइल फोन जमा कर लिए गए थे। राणा अभी 18 दिन की NIA कस्टडी में: भारत लाए जाने के बाद राणा को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया था। जहां उसे NIA कस्टडी में भेज दिया गया। राणा ने मुंबई 26/11 अटैक के मुख्य आरोपी डेविड कोलमैन हेडली की मदद की थी। इन हमलों में कुल 175 लोग मारे गए थे और 300 से अधिक लोग घायल हुए। पढ़ें पूरी खबर... 3. MP में 6 साल की बच्ची से रेप-हत्या के दोषी को फांसी: जज ने मासूम के लिए लिखी कविता मध्य प्रदेश में नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में 6 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या के दोषी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई। कोर्ट ने आरोपी पर 3000 रुपए जुर्माना भी लगाया। साथ ही पीड़ित परिवार को 4 लाख मुआवजा भी मिलेगा। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश तबस्सुम खान ने अपने फैसले में मासूम के लिए कविता भी लिखी। घटना इसी साल 2 जनवरी की: दोषी अजय ने बच्ची का अपहरण किया। झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। जब वह चिल्लाई तो मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। पूछताछ में अजय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। कोर्ट में इस मामले पर 88 दिन सुनवाई चली। 33 सबूत पेश किए जाने के बाद आरोपी को दोषी माना गया। पढ़ें पूरी खबर... 4. तमिलनाडु में NDA की वापसी, AIADMK के साथ हाथ मिलाया: शाह ने गठबंधन का ऐलान किया गृहमंत्री अमित शाह ने चेन्नई में भाजपा और AIADMK के गठबंधन का ऐलान किया। उन्होंने कहा 2026 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव AIADMK प्रमुख ई पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। सीटों का बंटवारा बाद में चर्चा के बाद तय किया जाएगा। दो साल पहले गठबंधन टूटा था: सितंबर 2023 में तत्कालीन तमिलनाडु प्रमुख अन्नामलाई की गई कुछ टिप्पणियों के कारण अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) ने NDA से गठबंधन तोड़ दिया था। भाजपा और AIADMK ने 2024 का लोकसभा चुनाव अलग-अलग गठबंधन में लड़ा, लेकिन दोनों पार्टियां खाता भी नहीं खोल पाईं थीं। पढ़ें पूरी खबर... 5. हिंदू तिलक पर तमिलनाडु मंत्री का अश्लील कमेंट: DMK ने पोनमुडी को पार्टी पद से हटाया तमिलनाडु के वन मंत्री के पोनमुडी ने हिंदू तिलक पर आपत्तिजनक बयान दिया है। पोनमुडी ने कहा- एक आदमी सेक्स वर्कर के पास गया। महिला ने आदमी से पूछा कि वह शैव है या वैष्णव। महिला उसे समझाती है कि अगर आप शैव हैं तो स्थिति लेटी हुई है। अगर वैष्णव हैं तो खड़ी स्थिति हुई। DMK ने उपमहासचिव पद से हटाया: पोनमुडी के बयान पर पार्टी सांसद कनिमोझी ने भी ऐतराज जताया। कनिमोझी ने कहा कि पोनमुडी का हाल का भाषण किसी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह निंदनीय है। अश्लील कमेंट्स की समाज में कोई जगह नहीं है। इसके चलते उनकी पार्टी DMK ने उन्हें उपमहासचिव पद से हटा दिया है। पढ़ें पूरी खबर... 6. सोने अब तक सबसे महंगा, दाम ₹3,192 बढ़े: इस साल 22% बढ़कर ₹93,353 प्रति 10 ग्राम पहुंचा सोने एक बार फिर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹3,192 बढ़कर ₹93,353 पर पहुंच गया है। एक किलो चांदी की कीमत आज ₹2,260 बढ़कर ₹92,929 प्रति किलो हो गई है। इस साल ₹17,191 महंगा हो चुका है सोना: इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 17,191 रुपए यानी 22.57% बढ़कर 93,353 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 6,912 रुपए यानी 8% बढ़कर ₹92,929 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। पढ़ें पूरी खबर... 7. हवा में दो टुकड़ों में बंटा हेलिकॉप्टर: अमेरिका में हादसा, सीमेंस के CEO, पत्नी और तीन बच्चों की दर्दनाक मौत अमेरिका के न्यूयॉर्क में गुरुवार को एक हेलिकॉप्टर हडसन नदी में क्रैश हो गया। हादसे में हेलिकॉप्टर में बैठे सभी 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें इंजीनियरिंग कंपनी सीमेंस के CEO ऑगस्टिन एस्कोबार, उनकी पत्नी मर्स कैंपरुबी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। पायलट की भी मौत हो गई। ये परिवार स्पेन का रहने वाला था। टेल और ब्लेड बॉडी से अलग हुए: न्यूयॉर्क सिटी के फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, हादसे से ठीक पहले बेल 206 एयरक्राफ्ट दो टुकड़ों में टूट गया था। उसकी टेल और रोटर ब्लेड बॉडी से अलग हो गए थे। इसके बाद हेलिकॉप्टर हवा में

Apr 12, 2025 - 11:29
 0  8
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:MP में बच्ची से रेप-हत्या के दोषी को फांसी; तमिलनाडु मंत्री की अश्लील बातें; हवा में हेलिकॉप्टर के टुकड़े; और बहुत कुछ
नमस्कार, कल की बड़ी खबर वाराणसी गैंगरेप से जुड़ी रही। PM मोदी ने अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली और सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया। दूसरी खबर सोने की बढ़ती कीमतों की है। एक दिन में सोना 3 हजार से ज्यादा महंगा हो गया। हम आपको यह भी बताएंगे कि कहां उड़ते-उड़ते हेलिकॉप्टर दो टुकड़ों में बंट गया। सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में.. ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... ???? कल की बड़ी खबरें... 1. वाराणसी गैंगरेप केस: PM ने एयरपोर्ट पर ही मांगी केस की जानकारी: कमिश्नर से कहा- दोषी बचने न पाएं वाराणसी के चर्चित गैंगरेप केस को लेकर PM मोदी ने अधिकारियों को सख्त एक्शन लेने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री शुक्रवार को वाराणसी दौरे पर गए थे। एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्होंने पुलिस कमिश्नर और DM से रेप केस की पूरी जानकारी ली। साथ ही हिदायत दी कि, ऐसी घटना दोबारा न हो। 23 लड़कों ने 7 दिन तक गैंगरेप किया: वाराणसी में ग्रेजुएशन की छात्रा से 29 मार्च को 23 लड़कों ने 7 दिन तक गैंगरेप किया था, फिर उसे सड़क पर फेंक कर भाग गए थे। इस मामले में मुख्य आरोपी समेत 9 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी का कैफे सील कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर... 2. टॉप-सीक्रेट मिशन के तहत भारत लाया गया आतंकी तहव्वुर राणा: सुरक्षाबलों के मोबाइल जमा हुए 2008 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को टॉप-सीक्रेट मिशन के तहत स्पेशल विमान से अमेरिका से भारत लाया गया था। NIA का एक अधिकारी पूरे रास्ते उसका हाथ पकड़कर बैठा रहा। जिस फ्लाइट से उसे लाया उसकी रियल टाइम मॉनिटरिंग हो रही थी। दिल्ली में सभी सुरक्षा कर्मचारियों के मोबाइल फोन जमा कर लिए गए थे। राणा अभी 18 दिन की NIA कस्टडी में: भारत लाए जाने के बाद राणा को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया था। जहां उसे NIA कस्टडी में भेज दिया गया। राणा ने मुंबई 26/11 अटैक के मुख्य आरोपी डेविड कोलमैन हेडली की मदद की थी। इन हमलों में कुल 175 लोग मारे गए थे और 300 से अधिक लोग घायल हुए। पढ़ें पूरी खबर... 3. MP में 6 साल की बच्ची से रेप-हत्या के दोषी को फांसी: जज ने मासूम के लिए लिखी कविता मध्य प्रदेश में नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में 6 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या के दोषी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई। कोर्ट ने आरोपी पर 3000 रुपए जुर्माना भी लगाया। साथ ही पीड़ित परिवार को 4 लाख मुआवजा भी मिलेगा। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश तबस्सुम खान ने अपने फैसले में मासूम के लिए कविता भी लिखी। घटना इसी साल 2 जनवरी की: दोषी अजय ने बच्ची का अपहरण किया। झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। जब वह चिल्लाई तो मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। पूछताछ में अजय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। कोर्ट में इस मामले पर 88 दिन सुनवाई चली। 33 सबूत पेश किए जाने के बाद आरोपी को दोषी माना गया। पढ़ें पूरी खबर... 4. तमिलनाडु में NDA की वापसी, AIADMK के साथ हाथ मिलाया: शाह ने गठबंधन का ऐलान किया गृहमंत्री अमित शाह ने चेन्नई में भाजपा और AIADMK के गठबंधन का ऐलान किया। उन्होंने कहा 2026 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव AIADMK प्रमुख ई पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। सीटों का बंटवारा बाद में चर्चा के बाद तय किया जाएगा। दो साल पहले गठबंधन टूटा था: सितंबर 2023 में तत्कालीन तमिलनाडु प्रमुख अन्नामलाई की गई कुछ टिप्पणियों के कारण अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) ने NDA से गठबंधन तोड़ दिया था। भाजपा और AIADMK ने 2024 का लोकसभा चुनाव अलग-अलग गठबंधन में लड़ा, लेकिन दोनों पार्टियां खाता भी नहीं खोल पाईं थीं। पढ़ें पूरी खबर... 5. हिंदू तिलक पर तमिलनाडु मंत्री का अश्लील कमेंट: DMK ने पोनमुडी को पार्टी पद से हटाया तमिलनाडु के वन मंत्री के पोनमुडी ने हिंदू तिलक पर आपत्तिजनक बयान दिया है। पोनमुडी ने कहा- एक आदमी सेक्स वर्कर के पास गया। महिला ने आदमी से पूछा कि वह शैव है या वैष्णव। महिला उसे समझाती है कि अगर आप शैव हैं तो स्थिति लेटी हुई है। अगर वैष्णव हैं तो खड़ी स्थिति हुई। DMK ने उपमहासचिव पद से हटाया: पोनमुडी के बयान पर पार्टी सांसद कनिमोझी ने भी ऐतराज जताया। कनिमोझी ने कहा कि पोनमुडी का हाल का भाषण किसी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह निंदनीय है। अश्लील कमेंट्स की समाज में कोई जगह नहीं है। इसके चलते उनकी पार्टी DMK ने उन्हें उपमहासचिव पद से हटा दिया है। पढ़ें पूरी खबर... 6. सोने अब तक सबसे महंगा, दाम ₹3,192 बढ़े: इस साल 22% बढ़कर ₹93,353 प्रति 10 ग्राम पहुंचा सोने एक बार फिर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹3,192 बढ़कर ₹93,353 पर पहुंच गया है। एक किलो चांदी की कीमत आज ₹2,260 बढ़कर ₹92,929 प्रति किलो हो गई है। इस साल ₹17,191 महंगा हो चुका है सोना: इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 17,191 रुपए यानी 22.57% बढ़कर 93,353 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 6,912 रुपए यानी 8% बढ़कर ₹92,929 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। पढ़ें पूरी खबर... 7. हवा में दो टुकड़ों में बंटा हेलिकॉप्टर: अमेरिका में हादसा, सीमेंस के CEO, पत्नी और तीन बच्चों की दर्दनाक मौत अमेरिका के न्यूयॉर्क में गुरुवार को एक हेलिकॉप्टर हडसन नदी में क्रैश हो गया। हादसे में हेलिकॉप्टर में बैठे सभी 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें इंजीनियरिंग कंपनी सीमेंस के CEO ऑगस्टिन एस्कोबार, उनकी पत्नी मर्स कैंपरुबी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। पायलट की भी मौत हो गई। ये परिवार स्पेन का रहने वाला था। टेल और ब्लेड बॉडी से अलग हुए: न्यूयॉर्क सिटी के फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, हादसे से ठीक पहले बेल 206 एयरक्राफ्ट दो टुकड़ों में टूट गया था। उसकी टेल और रोटर ब्लेड बॉडी से अलग हो गए थे। इसके बाद हेलिकॉप्टर हवा में लहराते हुए नदी में गिर जाता है। पढ़ें पूरी खबर... 8. धोनी की कप्तानी में भी हार गई CSK: कोलकाता 8 विकेट से जीता; सुनील नरेन को 3 विकेट इस सीजन एमएस धोनी की कप्तानी में पहला मैच खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 विकेट से हरा दिया। चेपॉक स्टेडियम में पहले खेलते हुए CSK ने 9 विकेट खोकर 103 रन बनाए। KKR ने 10.1 ओवर में 2 ही विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। चेन्नई की लगातार पांचवीं हार: IPL के 18वें सीजन में 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का फॉर्म बेहद खराब चल रहा है। टीम को टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं हार मिली। 6 मैचों में महज 1 जीत लेकर टीम पॉइंट्स टेबल के 9वें नंबर पर है। कोलकाता 6 मैचों में तीसरी जीत से 6 पॉइंट्स लेकर टॉप-3 में पहुंच गई। पढ़ें पूरी खबर... ???? आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… ????️ बयान जो चर्चा में है... ???? खबर हटके... गिनीज रिकॉर्ड के लिए गिने सिर के सारे बाल एक शख्स ने गिनीज रिकॉर्ड बनाने के लिए सिर के सारे बाल गिन डाले। उसने लगातार पांच दिन 10 से 12 घंटे तक बालों की गिनती की। हर हजार बालों के लिए पत्थर रखकर हिसाब किया। अंत में 91,300 बाल निकले। उसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए कोशिश की, लेकिन 1200 डॉलर न देने पर मंजूरी नहीं मिली। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को 14 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। ???? फोटो जो खुद में खबर है ???? भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… ???? करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास ???? बाजार का हाल ????️ मौसम का मिजाज मकर राशि वालों की इनकम बेहतर होगी। उपलब्धि मिल सकती है। कुंभ राशि वालों के लिए सुखद दिन है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| इन सभी विषये के आप ब्लॉग समाचार पढ़े भारत में ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए, 2025 में ब्लॉग कैसे शुरू करें, घर पर तेजी से वजन कैसे कम करें, फोन पर रिज्यूमे कैसे बनाएं, आसानी से सरकारी नौकरी कैसे पाएं, घर पर बिरयानी कैसे पकाएं, भारत में शेयर बाजार में निवेश कैसे करें, अंग्रेजी बोलने के कौशल को कैसे सुधारें, YouTube चैनल कैसे बनाएं, ध्यान कैसे ठीक से करें, स्क्रैच से कोडिंग कैसे सीखें, हर महीने पैसे कैसे बचाएं, इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कैसे बढ़ाएं, प्राकृतिक रूप से चमकती त्वचा कैसे पाएं, YouTube वीडियो कैसे डाउनलोड करें, पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कैसे करें, गुस्से को तुरंत कैसे नियंत्रित करें, तनाव और चिंता को कैसे कम करें, ऑनलाइन बैंक खाता कैसे खोलें, फ्रीलांसिंग करियर कैसे शुरू करें, बिना जिम के फिट कैसे रहें, रील्स को वायरल कैसे करें, पेटीएम अकाउंट कैसे बनाएं, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कैसे करें, ऑनलाइन पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें, प्राकृतिक रूप से डार्क सर्कल कैसे हटाएं, भारत में छात्रवृत्ति कैसे प्राप्त करें, कम समय में अमीर कैसे बनें, घर पर डालगोना कॉफी कैसे बनाएं, डीयू में एडमिशन कैसे लें, आधार को पैन कार्ड से कैसे लिंक करें, इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाएं, घर पर मोबाइल फोन कैसे रिपेयर करें, भारत में जीएसटी के लिए पंजीकरण कैसे करें, वेबसाइट को मुफ्त कैसे बनाएं, एसएससी सीजीएल परीक्षा कैसे पास करें, वोटर आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, प्राकृतिक रूप से लंबाई कैसे बढ़ाएं, हिंदी में निबंध कैसे लिखें, मोबाइल नंबर के मालिक की जांच कैसे करें, पिंपल्स से जल्दी कैसे छुटकारा पाएं, घर पर योग कैसे करें, बॉलीवुड में अभिनेता कैसे बनें, ऑनलाइन ट्रेन टिकट कैसे बुक करें, हिंदी में चैटजीपीटी का उपयोग कैसे करें, यूपीआई से पैसे कैसे ट्रांसफर करें, इंस्टाग्राम अकाउंट को हमेशा के लिए कैसे डिलीट करें, मुफ्त में डिजिटल मार्केटिंग कैसे सीखें, भारत में छोटा व्यवसाय कैसे शुरू करें,