भोजपुर में सैप के राइफल से फायरिंग, एक की मौत:ग्रामीणों ने छह घंटे तक बंधक बनाकर पीटा, शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी टीम

भोजपुर में रविवार देर शाम जमकर बवाल हुआ है। छापेमारी के दौरान दीवार तोड़कर शराब निकाल रहे उत्पाद विभाग की टीम पर तस्करों ने हमला कर दिया। इसी दौरान कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद टीम आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति के सीने में गोली लग गई। अस्पताल ले जाने के दौरान सुशील यादव(45) की मौत हो गई। मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गोली चलाने वाले सैप जवान को पकड़कर बेरहमी से पिटाई कर दी। लात-घूंसे से मारपीट कर अधमरा कर दिया। जवान को बंधक बना लिया। मौके पर सीनियर अधिकारी के पहुंचने के बाद भी नहीं छोड़ा। जख्मी हालत में जवान जमीन पर पड़ा रहा। छह घंटों की मशक्कत के बाद जवान को छोड़ा। ग्रामीणों ने शव को सड़क के बीच बीच रखकर शाहपुर थाने के पास आगजनी की। करीब 4-5 घंटे तक रोड जाम रखा। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड- 3 की है। आत्मरक्षा में चलाई गोली सैप जवान अरविंद कुमार जगदीशपुर उत्पाद टीम में तैनात हैं। जख्मी हालत में सैप जवान ने कहा, 'गुप्त सूचना के आधार पर ASI अजय कुमार के नेतृत्व में वार्ड तीन में छापेमारी करने के लिए आए थे। छापेमारी के दौरान कुछ लोगों ने हमला कर कर दिया। इसकी सूचना हमने ASI को दी। अजय कुमार ने कहा कि आत्मरक्षा में आप गोली चला सकते हैं। बेकाबू भीड़ को देखते हुए हमने पहले एक हवाई फायरिंग की। दूसरी फायरिंग करने के दौरान किसी ने मेरे सिर पर हमला कर दिया। इस दौरान मुझसे ट्रिगर दब गई। मौके पर मुझे घेरकर कई मिलकर मार रहे थे। आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की थी। बिना जानकारी दिए घर में घुस जाती है ग्रामीण मनमोहन मिश्रा ने बताया कि हमलोग गांव के फील्ड से फुटबॉल मैच खेलकर आ रहे थे। इसी बीच फोन पर सूचना मिली कि वार्ड 3 में गोली चल रही है। जगदीशपुर उत्पाद की टीम मोहल्ले में छापेमारी करने के लिए आई है। टीम छापेमारी कर रही थी। तभी ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठी हो गई थी। पुलिस को लगा कि ये लोग घेरकर हमला करेंगे। उसी दौरान सैप जवान ने गोली चला दी। सीने में बुलेट लगने से सुशील यादव की मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि उत्पाद की टीम बिना सूचना दिए किसी के घर में घुसकर जांच पड़ताल शुरू कर देती है। पूछने पर उन लोगों के द्वारा धमकी दी जाती है। सैप जवान समेत छापेमारी करने आई टीम पर कार्रवाई होनी चाहिए। आत्मरक्षा में गोली चलाई हंगामे की सूचना पर पहुंचे जगदीशपुर SDM संजीत कुमार ने बताया, 'एक घर में भारी मात्रा में शराब रखी गई है। वहां से खरीद बिक्री का काम चल रहा है। इसकी सूचना पर रेड करने आए थे। तभी कुछ लोगों ने टीम पर हमला कर दिया गया। हमले के दौरान आत्मरक्षा में गोली चलाई गई है। जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगने से मौत हो गई है। घटनास्थल पर FSL की टीम को बुलाया गया है। जिसको गोली लगी है, उसकी शराब बेचने में संलिप्ता है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। गोलीबारी की घटना के बाद ग्रामीणों ने जवान को बंधक बना लिया गया था। उन्हें छुड़ा लिया गया है। पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इसमें जो भी दोषी होंगे, उस पर कार्रवाई की जाएगी। जवान को गंभीर चोट उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त रजनीश ने बताया, 'शाहपुर में एक टीम छापेमारी करने आई थी। तभी सूचना मिली कि छापेमारी के दौरान टीम पर हमला हुआ है। अभिरक्षा में फायरिंग की गई है। अभी जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया सैप जवान के द्वारा चलाए जाने का प्रतीत हो रहा है। जवान के सिर समेत कई जगहों पर मारपीट के दौरान चोट लगी है। जिसका इलाज कराया जा रहा है। FSL की टीम घटना में इस्तेमाल इंसास राइफल की जांच कर रही है।' पापा ने कहा था- खाना बनाकर रखो मृतक की बेटी किरण कुमारी ने कहा कि 20 दिन पहले बीमारी से मेरी मां सुंदरी देवी की मौत हो गई थी। मां ने मेरे पापा सुशील यादव से दूसरी शादी की थी। अभी हमलोग उस दर्द से उबरे भी नहीं थे कि अब उनकी मौत हो गई। शाहपुर बाजार पर लिट्टी की दुकान चलाते थे। मछली भी बेचवाने का काम करते थे। रविवार की शाम हमने फोन करके कहा कि मौसम खराब है, आप जल्दी घर आ जाइए। पापा ने कहा कि आधे घंटे में आ जाएंगे। तुम खाना बनाकर रखो। खाना बनाने के लिए सामान भी भेजा था। कुछ देर बाद सूचना मिली कि पुलिस ने उन्हें गोली मार दी है। पुलिस जांच कर रही है पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि शाहपुर वार्ड में छापेमारी करने गई उत्पाद की विभाग की टीम पर हमला किया गया है। स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। इस दौरान उत्पाद विभाग के साथ ड्यूटी पर तैनात सैप जवान ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटनास्थल पर अनुमंडल पदाधिकारी , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समेत शाहपुर पुलिस टीम के द्वारा स्थिति को नियंत्रण किया गया। छानबीन की जा रही है।

Jul 14, 2025 - 05:50
 0  6

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सह सम्पादक भारतीय न्यूज़ भारतीय न्यूज़, ताजा खबरें, इंडिया न्यूज़, हिंदी समाचार, आज की खबर, राजनीति, खेल, मनोरंजन, देश दुनिया की खबरें news letter हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, Associate Editor, Bharatiya News , विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें। Bharatiya News पर पढ़ें भारत और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर विश्वसनीय समाचार