बीजापुर में माओवादी कमांडर उधम सिंह ढेर, ओडिशा का मलकानगिरी जिला नक्सलमुक्त घोषित

रायपुर/बीजापुर। बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर हुए एनकाउंटर में नक्सली कमांडर उधम सिंह को मार गिराया है। सुरक्षा बलों ने मौके से एक AK-47 राइफल और अन्य सामग्री भी बरामद की। उधम सिंह वर्ष 2021 में तर्रेम के टेकलगुड़ेम […] The post बीजापुर में माओवादी कमांडर उधम सिंह ढेर, ओडिशा का मलकानगिरी जिला नक्सलमुक्त घोषित appeared first on VSK Bharat.

Feb 9, 2026 - 07:54
 0
बीजापुर में माओवादी कमांडर उधम सिंह ढेर, ओडिशा का मलकानगिरी जिला नक्सलमुक्त घोषित

रायपुर/बीजापुर।

बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर हुए एनकाउंटर में नक्सली कमांडर उधम सिंह को मार गिराया है। सुरक्षा बलों ने मौके से एक AK-47 राइफल और अन्य सामग्री भी बरामद की। उधम सिंह वर्ष 2021 में तर्रेम के टेकलगुड़ेम में हुए हमले में शामिल रहा है, जिसमें 22 जवानों ने वीरगति पाई थी। इसके अलावा कई नक्सली वारदातों का संचालन करता रहा है।

डीवीसीएम उधम सिंह प्लाटून नंबर 30 का कमांडर था और जागूरगुंडा एरिया कमेटी की कमान भी उसी के हाथ में थी। उस पर आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था। गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दक्षिण बस्तर के पेद्दागेलूर जंगल क्षेत्र में मुठभेड़ शुरू हुई। डीआरजी और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन ने संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों को चारों ओर से घेर लिया। दोनों ओर से गोलीबारी हुई। मुठभेड़ तरेम थाना क्षेत्र में हुई। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार कुछ अन्य नक्सलियों के आसपास छिपे होने की आशंका है। अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक पूरे क्षेत्र को सुरक्षित नहीं कर लिया जाता।

03 अप्रैल 2021 की घटना में बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर स्थित टेकलगुड़ेम गांव के पास नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर सुनियोजित हमला किया था। जांच में सामने आया कि करीब 350 से 400 नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया और उनके हथियार भी लूट लिए। नक्सलियों ने बैरल ग्रेनेड लॉन्चर और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया था।

नक्सल विरोधी अभियान के परिणाम देखने को मिल रहे हैं, बीजापुर जिले में 12 नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया। इनमें नॉर्थ और साउथ बस्तर में सक्रिय बड़े चेहरे शामिल हैं। इन सभी पर कुल 54 लाख रुपये का इनाम घोषित था। नक्सलियों ने बस्तर आईजी सुंदरराज पी और बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव के सामने हथियार डाले।

आंकड़ों के अनुसार एक जनवरी 2024 से अब तक 888 माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज से जुड़े हैं। इस अवधि में सुरक्षा बलों ने 1163 माओवादियों को गिरफ्तार किया।

दूसरी ओर ओडिशा में भी बड़ी उपलब्धि मिली है। मलकानगिरी जिले को नक्सलमुक्त घोषित कर दिया गया है। 21 लाख रुपये के इनामी माओवादी सुखराम मरकाम ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, सुखराम मरकाम प्रतिबंधित सीपीआई माओवादी संगठन की एरिया कमेटी का सदस्य रहा है। उसने एक एसएलआर राइफल, गोला बारूद और अन्य सामग्री भी पुलिस को सौंपी।

मलकानगिरी कभी माओवादियों का मजबूत गढ़ माना जाता था। अब लगातार अभियानों और आत्मसमर्पण नीति के चलते हालात बदले हैं। इससे पहले पड़ोसी नबरंगपुर जिला भी माओवादी मुक्त घोषित हुआ था।

The post बीजापुर में माओवादी कमांडर उधम सिंह ढेर, ओडिशा का मलकानगिरी जिला नक्सलमुक्त घोषित appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।