प्राकृतिक आपदा के बाद सेवा कार्य में जुटे स्वयंसेवक;  धर्मशाला, मंडी, करसोग, थुनाग सहित अन्य क्षेत्रों में राहत कार्य जारी

हिमाचल प्रदेश में 27 जून से 2 जुलाई 2025 के बीच आई प्राकृतिक आपदा – भारी वर्षा, बादल फटने और बाढ़ ने जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। कई जिलों में भारी तबाही हुई, दर्जनों लोगों की मृत्यु हुई और अनेक परिवार बेघर हो गए। इस संकट की घड़ी में सेवा भारती हिमाचल […] The post प्राकृतिक आपदा के बाद सेवा कार्य में जुटे स्वयंसेवक;  धर्मशाला, मंडी, करसोग, थुनाग सहित अन्य क्षेत्रों में राहत कार्य जारी appeared first on VSK Bharat.

Jul 4, 2025 - 20:28
 0

हिमाचल प्रदेश में 27 जून से 2 जुलाई 2025 के बीच आई प्राकृतिक आपदा – भारी वर्षा, बादल फटने और बाढ़ ने जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। कई जिलों में भारी तबाही हुई, दर्जनों लोगों की मृत्यु हुई और अनेक परिवार बेघर हो गए।

इस संकट की घड़ी में सेवा भारती हिमाचल प्रदेश और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक सेवा व राहत कार्य में जुटे हैं। प्रशासनिक सहायता पहुँचने से पहले ही स्वयंसेवक राहत सामग्री, भोजन, पानी और आवश्यक वस्तुओं के साथ पीड़ितों तक पहुँचे।

स्वयंसेवकों ने धर्मशाला क्षेत्र की मनुणी खड्ड में आई बाढ़ में फंसे लोगों को तत्काल राहत पहुँचाई। स्वयंसेवकों ने नाश्ता, फल, दलिया, बिस्कुट, चाय एवं दूध वितरित किया।

मंडी जिले के पंडोह क्षेत्र में पट्टिकरी डैम टूटने से हुए नुकसान के बीच, स्वयंसेवक राहत सामग्री के साथ पीड़ित परिवारों तक पहुँचे। थुनाग, करसोग, धर्मपुर सहित अन्य क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने राशन किट, कपड़े, दवाइयाँ और आर्थिक सहायता जरूरतमंदों तक पहुँचाई है।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों ने कहा, जब प्रशासन नहीं पहुँचा था, संघ और सेवा भारती के कार्यकर्ता सहायता लेकर पहुँचे। उन्होंने हमें न केवल राहत दी, बल्कि उम्मीद भी दी। सेवा भारती ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे इस कठिन समय में प्रभावितों की सहायता के लिए आगे आएं। आपका छोटा सा सहयोग पीड़ित परिवार के लिए आशा की किरण बन सकता है।

The post प्राकृतिक आपदा के बाद सेवा कार्य में जुटे स्वयंसेवक;  धर्मशाला, मंडी, करसोग, थुनाग सहित अन्य क्षेत्रों में राहत कार्य जारी appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।