प्रभु रामलला के समक्ष सावन की संगीत रसधार

अयोध्या, 08 अगस्त। श्री रामलला के झूलनोत्सव में प्रभु के समक्ष मन्दिर परम्परा से जुड़े स्थानीय संगीतज्ञ नागपंचमी से अनवरत कजरी, झूलन पद, और भजनों की रसधारा बहा रहे हैं। कुछ कलाकारों ने बाहर से आकर भी अपनी प्रस्तुति दी है। पूर्णिमा तक सायं काल छह से नौ बजे तक के कार्यक्रम में अनेक साधु-संत, […] The post प्रभु रामलला के समक्ष सावन की संगीत रसधार appeared first on VSK Bharat.

Aug 8, 2025 - 14:14
 0
प्रभु रामलला के समक्ष सावन की संगीत रसधार

अयोध्या, 08 अगस्त। श्री रामलला के झूलनोत्सव में प्रभु के समक्ष मन्दिर परम्परा से जुड़े स्थानीय संगीतज्ञ नागपंचमी से अनवरत कजरी, झूलन पद, और भजनों की रसधारा बहा रहे हैं। कुछ कलाकारों ने बाहर से आकर भी अपनी प्रस्तुति दी है।

पूर्णिमा तक सायं काल छह से नौ बजे तक के कार्यक्रम में अनेक साधु-संत, प्रशासनिक अधिकारी व  गणमान्य लोग सम्मिलित हो रहे हैं। कार्यक्रम संयोजक सुमधुर के अनुसार अब तक 50 से अधिक संगीतज्ञ अपना कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुके हैं। इनमें मिथिला बिहारी दास, साकेत राम तिवारी, दिग्विजय तिवारी, विवेकानंद पाठक, दीपांशु, दीपक चौबे, विष्णु झा, दिल्ली से निकुंजिका, आरुषि आदि के कार्यक्रम हो चुके हैं। आज लखनऊ की प्रज्ञा पाठक की प्रस्तुति है। सम्मिलित होने वालों में आईजी प्रवीण कुमार, मिथिलेशनंदिनी शरण महाराज, जगद्गुरु राम दिनेशाचार्य, वैदेहीवल्लभ शरण, बलराम दास, अनुज दास, रामलोचन दास आदि हैं।

https://x.com/editorvskbharat/status/1953675165071515689

The post प्रभु रामलला के समक्ष सावन की संगीत रसधार appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।