प. बंगाल – उत्तर 24 परगना में 22 रोहिंग्या गिरफ्तार, म्यांमार से बांग्लादेश के रास्ते की थी घुसपैठ

अवैध घुसपैठियों के खिलाफ देशभर में कार्रवाई नितंरत जारी है। इसी क्रम में म्यांमार से बांग्लादेश होते हुए भारत में दाखिल हुए 22 रोहिंग्या नागरिकों को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना ज़िले के बसिरहाट उपमंडल के शायस्ता नगर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन्हें उस समय पकड़ा जब वे गुपचुप तरीके से […] The post प. बंगाल – उत्तर 24 परगना में 22 रोहिंग्या गिरफ्तार, म्यांमार से बांग्लादेश के रास्ते की थी घुसपैठ appeared first on VSK Bharat.

Jun 14, 2025 - 10:10
 0  11
प. बंगाल – उत्तर 24 परगना में 22 रोहिंग्या गिरफ्तार, म्यांमार से बांग्लादेश के रास्ते की थी घुसपैठ

अवैध घुसपैठियों के खिलाफ देशभर में कार्रवाई नितंरत जारी है। इसी क्रम में म्यांमार से बांग्लादेश होते हुए भारत में दाखिल हुए 22 रोहिंग्या नागरिकों को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना ज़िले के बसिरहाट उपमंडल के शायस्ता नगर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन्हें उस समय पकड़ा जब वे गुपचुप तरीके से सीमा पार कर बांग्लादेश लौटने की कोशिश कर रहे थे। शुक्रवार को सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार तड़के शायस्ता नगर एक नंबर ब्लॉक के लवंग इलाके में 22 संदिग्ध लोगों को घूमते देखा गया। स्थानीय निवासियों को उन पर शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची बादुड़िया थाना पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जांच में कोई वैध दस्तावेज न मिलने पर पुलिस को संदेह हुआ। बाद में पूछताछ में उन्होंने माना कि वे बांग्लादेश लौटने की कोशिश कर रहे थे।

गिरफ्तार लोगों में पांच महिलाएं, चार पुरुष और 13 नाबालिग शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे करीब 10 वर्ष पहले म्यांमार से बांग्लादेश के रास्ते अवैध रूप से भारत आए थे और उसके बाद हैदराबाद सहित देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे थे। इस दौरान उन्होंने नाम और पहचान छिपा रखी थी।

पुलिस को संदेह है कि हाल के वर्षों में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रिश्तों में आई तल्खी के चलते देश में रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हुई है, जिससे बचने के लिए लोग बांग्लादेश वापस लौटने की फिराक में थे। इन लोगों ने किसी दलाल के जरिए सीमा पार करने की योजना बनाई थी।

बसीरहाट के एसपी हसन मेहदी रहमान ने शुक्रवार अपराह्न जारी बयान में बताया कि गिरफ्तार लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है। वे कैसे भारत में आए और कहां-कहां रहे हैं, इस बारे में जानकारी ली जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि उनके कोई और साथी फिलहाल यहां रह रहे हैं या नहीं।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इनका मकसद महज शरण लेना था या किसी देशविरोधी षड्यंत्र को अंजाम देना। इनकी गतिविधियों, संपर्कों और देश में रहने के असली उद्देश्य को लेकर विस्तृत जांच जारी है।

 

The post प. बंगाल – उत्तर 24 परगना में 22 रोहिंग्या गिरफ्तार, म्यांमार से बांग्लादेश के रास्ते की थी घुसपैठ appeared first on VSK Bharat.

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।