देश विकसित भारत की ओर बढ़ रहा: पूर्व राष्ट्रपति डॉ रामनाथ कोविंद

भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ रामनाथ कोविंद ने दिल्ली में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि इस वक्त में ऐसी घटनाएं तेजी से घट रही हैं, जो दिखाती हैं कि देश विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पूर्व राष्ट्रपति ने देशवासियों को […]

Jan 27, 2025 - 07:53
 0
देश विकसित भारत की ओर बढ़ रहा: पूर्व राष्ट्रपति डॉ रामनाथ कोविंद
Dr Ram nath Kovind said india is going to be developed soon

भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ रामनाथ कोविंद ने दिल्ली में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि इस वक्त में ऐसी घटनाएं तेजी से घट रही हैं, जो दिखाती हैं कि देश विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पूर्व राष्ट्रपति ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उसी दौरान उन्होंने देश के जल्द विकसित होने की बात कही। साथ ही कहा कि ये बहुत ही सुखद पल है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार विकसित भारत को लेकर बात करते रहे हैं। उन्होंने कई बार कहा है कि वर्ष 1047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इसी लक्ष्य के साथ भारत सरकार कार्य भी कर रही है।

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| - बात भारत की -