गृह संपर्क अभियान हेतु पुष्कर जाकर गणेश जी और ब्रह्मा जी से लिया आशीर्वाद

पुष्कर, चित्तौड़ प्रान्त। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त देशभर में विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं, उसमें से प्रथम कार्यक्रम विजयादशमी उत्सव बस्ती एवं मंडल स्तर पर मनाया जा चुका है। उसी कड़ी में देशभर के अलग-अलग प्रांत में अलग-अलग समयावधि में गृह संपर्क अभियान प्रारंभ होने जा रहा है। चित्तौड़ प्रांत में […] The post गृह संपर्क अभियान हेतु पुष्कर जाकर गणेश जी और ब्रह्मा जी से लिया आशीर्वाद appeared first on VSK Bharat.

Oct 27, 2025 - 14:02
 0
गृह संपर्क अभियान हेतु पुष्कर जाकर गणेश जी और ब्रह्मा जी से लिया आशीर्वाद

पुष्कर, चित्तौड़ प्रान्त।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त देशभर में विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं, उसमें से प्रथम कार्यक्रम विजयादशमी उत्सव बस्ती एवं मंडल स्तर पर मनाया जा चुका है। उसी कड़ी में देशभर के अलग-अलग प्रांत में अलग-अलग समयावधि में गृह संपर्क अभियान प्रारंभ होने जा रहा है।

चित्तौड़ प्रांत में गृह संपर्क अभियान 26 अक्तूबर से 16 नवंबर तक यानि 20 दिनों में पूर्ण होगा। इस अभियान में संघ के कार्यकर्ता सभी परिवारों में साहित्य लेकर घर-घर जाने वाले हैं।

इस गृह संपर्क का साहित्य साथ में लेकर संघ के पदाधिकारी आज धनतेरस के पवित्र दिन पर बटबाय गणेश जी महाराज एवं तीर्थराज पुष्कर में जगतपिता ब्रह्मा जी के मंदिर में विधि विधान से पूजन करने एवं अभियान की सफलता के लिए आशीर्वाद लेने पहुंचे।

राजस्थान क्षेत्र कार्यकारी सदस्य हनुमान सिंह, प्रांत संघचालक जगदीश सिंह राणा, वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत विजयवर्गीय, अजमेर जिला संघचालक गोविंद जिंदल, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूजा अर्चना ब्रह्मा मंदिर के स्थानीय पुजारियों ने विधि विधान से करवाई एवं सभी ने अभियान की सफलता की कामना हेतु ब्रह्मा जी से आशीर्वाद लिया।

The post गृह संपर्क अभियान हेतु पुष्कर जाकर गणेश जी और ब्रह्मा जी से लिया आशीर्वाद appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।