गुजरात – आतंकी मॉड्यूल का खुलासा, एटीएस ने एक डॉक्टर सहित तीन को गिरफ्तार किया

कर्णावती, गुजरात। गुजरात ATS ने आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है। आतंकी मॉड्यूल का मास्टरमाइंड कोई पेशेवर आतंकी नहीं, बल्कि एक डॉक्टर है। एटीएस ने एक डॉक्टर सहित मॉड्यूल के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। डॉ. अहमद मोहिउद्दीन सैयद ने चीन से MBBS की डिग्री हासिल की है। आतंकी मॉड्यूल राइसिन जैसे घातक जहर […] The post गुजरात – आतंकी मॉड्यूल का खुलासा, एटीएस ने एक डॉक्टर सहित तीन को गिरफ्तार किया appeared first on VSK Bharat.

Nov 10, 2025 - 18:37
 0
गुजरात – आतंकी मॉड्यूल का खुलासा, एटीएस ने एक डॉक्टर सहित तीन को गिरफ्तार किया

कर्णावती, गुजरात। गुजरात ATS ने आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है। आतंकी मॉड्यूल का मास्टरमाइंड कोई पेशेवर आतंकी नहीं, बल्कि एक डॉक्टर है। एटीएस ने एक डॉक्टर सहित मॉड्यूल के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। डॉ. अहमद मोहिउद्दीन सैयद ने चीन से MBBS की डिग्री हासिल की है। आतंकी मॉड्यूल राइसिन जैसे घातक जहर को तैयार कर बड़े पैमाने पर हत्या की साजिश रच रहा था।

डीआईजी एटीएस सुनील जोशी ने बताया कि यह मॉड्यूल बेहद संगठित और खतरनाक था। सैयद के साथ दो अन्य आरोपी हैं। उनके नाम आजाद सुलेमान शेख और मोहम्मद सुहैल मोहम्मद सलीम हैं। उनको भी गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों ने लखनऊ, दिल्ली और अहमदाबाद की कई संवेदनशील जगहों की रेकी की थी। इनका मकसद धार्मिक स्थलों या भीड़भाड़ वाले इलाकों में राइसिन से तबाही मचाना था।

अहमद ने अरंडी के तेल के जरिये राइसिन जहर तैयार करने का प्रयोग शुरू कर दिया था। उसके ठिकाने से चार लीटर अरंडी का तेल, तीन मोबाइल फोन, दो लैपटॉप, दो ग्लॉक पिस्तौल, एक बेरेटा पिस्तौल और 30 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। ‘राइसिन’ एक घातक रासायनिक जहर है, जो अरंडी के बीजों की प्रोसेसिंग से बचे अवशेषों से तैयार होता है। इसकी सूक्ष्मतम मात्रा भी जानलेवा है।

एटीएस के अनुसार, सैयद ने इसके लिए आवश्यक उपकरण, कच्चा माल और रिसर्च मैटेरियल जुटा लिया था। उसने प्रारंभिक केमिकल प्रोसेसिंग भी शुरू कर दी थी। पूछताछ में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। डॉक्टर का हैंडलर अफगानिस्तान निवासी अबू खदीजा था, जो आईएस यानी इस्लामिक स्टेट से जुड़ा हुआ है।

आज तक की रिपोर्ट के असार, यही हैंडलर सैयद को निर्देश और फंडिंग भेज रहा था। सोशल मीडिया के जरिए स्लीपर नेटवर्क बनाने की योजना पर काम कर रहा था। पिछले एक साल से देश के कई संवेदनशील इलाकों की रेकी कर रहा था। उसने गुजरात से यूपी तक रेकी की थी।

The post गुजरात – आतंकी मॉड्यूल का खुलासा, एटीएस ने एक डॉक्टर सहित तीन को गिरफ्तार किया appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।