गरियाबंद में कमांडर सुनील सहित 7 नक्सलियों ने हथियार डाले

रायपुर, छत्तीसगढ़। सुरक्षा बलों को गरियाबंद में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा (डीजीएन) डिवीजन कमेटी के उदंती एरिया कमांडर सुनील सहित 7 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। नक्सलियों ने समर्पण के दौरान एक एसएलआर, तीन इंसास और एक सिंगल शॉट राइफल सहित कुल 5 हथियार पुलिस को सौंपे। सरेंडर […] The post गरियाबंद में कमांडर सुनील सहित 7 नक्सलियों ने हथियार डाले appeared first on VSK Bharat.

Nov 10, 2025 - 18:37
 0
गरियाबंद में कमांडर सुनील सहित 7 नक्सलियों ने हथियार डाले

रायपुर, छत्तीसगढ़। सुरक्षा बलों को गरियाबंद में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा (डीजीएन) डिवीजन कमेटी के उदंती एरिया कमांडर सुनील सहित 7 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। नक्सलियों ने समर्पण के दौरान एक एसएलआर, तीन इंसास और एक सिंगल शॉट राइफल सहित कुल 5 हथियार पुलिस को सौंपे।

सरेंडर करने वालों में कमांडर सुनील के साथ सचिव एरिना और कमेटी मेंबर लुद्रों, विद्या, नंदिनी, मलेश और कांती शामिल हैं। इन सभी पर कुल 37 लाख रुपये का इनाम था। सुनील और एरिना पर सबसे ज्यादा 8-8 लाख रुपये का इनाम था। अधिकारियों ने बताया कि सरेंडर के बाद बाकी नक्सली भी हथियार डालने की तैयारी में हैं।

पिछले एक साल में डीजीएन डिवीजन कमेटी के कुल 37 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। सुरक्षा बलों ने जनवरी 2025 से अब तक 28 नक्सलियों को मुठभेड़ों में मार गिराया है। पिछले एक साल में नक्सल संगठन के कई बड़े चेहरे खत्म हो चुके हैं। इनमें सीसी मेंबर चलपति, मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्णन और डीवीसी मेंबर सत्यम गावड़े शामिल हैं। सत्यम की मौत के बाद उसकी पत्नी ने भी समर्पण कर दिया था। इसके बाद नक्सली संगठन ने सुनील को उदंती एरिया का कमांडर बना दिया था।

अब गरियाबंद जिले में सोनाबेड़ा और गोबरा एरिया कमेटी के करीब 20 से 25 नक्सली ही सक्रिय हैं। दोनों एरिया कमेटियों की जिम्मेदारी डीवीसीएम मेंबर अंजू, बलदेव और ज्योति संभाल रहे हैं। सुनील ने सरेंडर से पहले इनसे संपर्क कर उन्हें भी समर्पण के लिए राजी करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाने के कारण अपनी पूरी टीम के साथ हथियार डाल दिए।

सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के चलते अब गरियाबंद में नक्सली नेटवर्क कमजोर पड़ चुका है।

The post गरियाबंद में कमांडर सुनील सहित 7 नक्सलियों ने हथियार डाले appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।