कॉमेडियन कुणाल कामरा की बढ़ीं मुश्किलें, मुंबई के बाद अब ठाणे में दर्ज हुई FIR, जानें कौन सी धारा लगी?

Kunal Kamra Controversy: कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुश्किलें अब बढ़ती हुई दिख रही हैं। मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में कामरा के खिलाफ मामला दर्ज होने के अब ठाणे में एक नई एफआईआर दर्ज हुई है। इस एफआईआर में कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ मानहानि की धारा लगाई गई है।

Mar 25, 2025 - 20:45
 0  22
कॉमेडियन कुणाल कामरा की बढ़ीं मुश्किलें, मुंबई के बाद अब ठाणे में दर्ज हुई FIR, जानें कौन सी धारा लगी?
मुंबई/ठाणे: कॉमेडियन कुणाल कामरा को मुंबई पुलिस का समन जाने के बाद अब ठाणे में भी एफआईआर दर्ज हुई है। मंगलवार को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ऊपर टिप्पणी करने और पैरोडी सांग के मामले को लेकर डोंबिवली पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की। डोंबिवली पुलिस ने कुणाल कामरा के खिलाफ यह एफआईआर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 356(2) के तहत दर्ज की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुणाल कामरा के खिलाफ यह प्राथमिकी शिंदे पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए दर्ज की गई है। ने मुंबई के पुलिस के सामने पेश होने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा है। मानहानि की धारा में FIR ठाणे में के खिलाफ बीएनएस (BNS) के सेक्शन 356(2) के मामला दर्ज किया गया है। यह धारा मानहानि के लिए है। पहले इस तरह के अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीएसी) की धारा 499 व 502 लागू की जाती थी। बीएनएस की धारा 356 मानहानि के अपराध के बारे में बताती है। जिसमें किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा व सम्मान को हानि पहुंचाने वाले झूठे बयान दिए जाते हैं। मानहानि तब होती है जब किसी व्यक्ति के बारे में ऐसी गलत जानकारी फैलाई जाती है जो उसकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाती है। अगर इसके तहत कोई दोषी पाया जाता है तो उसे दो साल की जेल और जुर्माने से दंडित किया जा सकता है। ठाणे का किया था जिक्र... कुणाल कामरा ने अपने नया भारत शो में जब उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज कसा था तो उन्होंने उसे गीत में ठाणे का जिक्र किया था। पैरोडी सांग में ठाणे की रिक्शा...से शुरुआत की थी। ठाणे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का गढ़ माना जाता है। यह पर शिवसेना का भी काफी होल्ड है। अब देखना है कि ठाणे पुलिस किस तरह का एक्शन लेती है। सोमवार रात को जारी बयान में कुणाल कामरा ने कहा था वह विधिपूर्वक की गई पुलिस और कोर्ट की कार्रवाई में सहयोग देने को तैयार हैं। कुणाल कामरा के तमिलनाडु में होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। कुणाल कामरा पिछले साल पुडुचेरी में शिफ्ट हो गए थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।