किसने की भिड़ंत की शुरुआत, हार्दिक पंड्या और साई किशोर के विवाद में किसकी गलती?

Hardik Pandya vs R Sai Kishore: आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के मैच में हार्दिक पंड्या और साई किशोर के बीच 15वें ओवर में तनाव हो गया। साई किशोर की गेंद पर हार्दिक ने शॉट खेला और दोनों के बीच माहौल गरमा गया। अंपायर ने दोनों को अलग किया।

Mar 30, 2025 - 07:09
 0
किसने की भिड़ंत की शुरुआत, हार्दिक पंड्या और साई किशोर के विवाद में किसकी गलती?
अहमदाबाद: आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के मैच में पूर्व साथियों आर साई किशोर और की भिड़ंत हो गई। गुजरात के गेंदबाजों ने मुंबई के बल्लेबाजों पर दबाव बनाया हुआ था। ऐसे में कुछ शॉट्स या विकेट खेल का रुख बदल सकते थे। साई किशोर ने हार्दिक पांड्या को अच्छी गेंद डाली। हार्दिक ने इसे सामने की तरफ खेल दिया। जवाब बनाने के लिए साई किशोर गेंद उठाने के बाद हार्दिक को घूरने लगे।

हार्दिक पंड्या ने अपशब्द कहे?

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को का यह व्यवहार पसंद नहीं आया। उन्होंने हाथ से इशारा करते हुए जाने को कहा और कुछ अपशब्द कहे। साई किशोर ने भी पलटवार किया। दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे के करीब आने लगे। वह बिना कुछ कहे सिर्फ घूर रहे थे। इसके बाद अंपायर को बीच में आना पड़ा और उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को अलग किया। यह पूरी घटना मुंबई इंडियंस की पारी के 15वें ओवर में घटी।

आईपीएल 2025 की पहली भिड़ंत

क्रिकेट में खिलाड़ियों के बीच ऐसी भिड़ंत आम बात है। हालांकि आईपीएल 2025 में अभी तक ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला था। आईपीएल के पिछले सीजन में भी इसी तरह के विवाद की वजह से केकेआर के तेज गेंदबाज हर्षित राणा पर एक मैच का बैन लग गया था। हालांकि हार्दिक पंड्या और साई किशोर के मामले में अभी तक कुछ ऐसा नहीं हुआ है। हालांकि फेयरप्ले में जरूर इसका असर पड़ेगा।

हार्दिक की कप्तानी में खेल चुके साई

28 साल के साई किशोर आईपीएल 2022 और 2023 में भी गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। उस समय हार्दिक पंड्या ही इस टीम के कप्तान थे। 2022 में हार्दिक की कप्तानी में टीम ने खिताब भी जीता था। उन दोनों सीजन को मिलाकर साई किशोर को सिर्फ 5 ही मैच मिले थे। 2023 सीजन में तो उन्हें खेलने का मौका ही नहीं मिला। साई किशोर भारत के लिए भी खेल चुके हैं। वह एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा थे।
UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।