ओडिशा में 2 मेडिकल स्टूडेंट्स झरने में बहे:दिल्ली-राजस्थान के रहने वाले; झारखंड में 4 युवकों की डैम में डूबकर मौत, केदारनाथ ट्रेकिंग रूट बंद

ओडिशा के संबलपुर जिला स्थित देवझरन झरने में शनिवार को अचानक आई बाढ़ में दो MBBS स्टूडेंट्स बह गए। दोनों छात्रों की पहचान राजस्थान की मोनिका मीणा और नई दिल्ली के संदीप पुरी के रूप में हुई है। दोनों संबलपुर के वीर सुरेंद्र साईं इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (VIMSAR) के स्टूडेंट्स थे। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार को चेक डैम में डूबने से चार युवकों की मौत हो गई। सभी दलाईकला गांव के रहने वाले थे और डैम में नहाने आए थे। इनमें दो युवक बेस्ट फ्रेंड थे, जबकि दो आपस में रिश्तेदार थे। उत्तराखंड में गौरीकुंड के पास केदारनाथ धाम जाने वाला ट्रेकिंग रूट पर शुक्रवार देर रात भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुई। इसके बाद पैदल जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया। गौरीकुंड से केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को रोक दिया गया है। केदारनाथ से लौट रहे तीर्थयात्रियों को रेस्क्यू किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में लगातार भारी बारिश हो रही है। इससे नदी-तालाब भर गए हैं। शनिवार को नर्मदापुरम में तवा डैम और बैतूल में सतपुड़ा डैम के 7-7 गेट खोले गए हैं। इंदौर में भारी बारिश से सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया है। उज्जैन में महाकाल लोक के प्रवेश द्वारा के पास नाले का पानी जमा हो गया है। बारिश के कारण मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला हाईवे बंद है, इससे वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। यूपी के लखनऊ में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चली। खराब मौसम के कारण जयपुर से आ रही फ्लाइट आगरा से वापस लौट गई। देशभर में बाढ़ और बारिश की तस्वीरें... 25 जुलाई को किस राज्य में कितनी बारिश हुई, मैप से जानिए... बीते दिन देश के प्रमुख शहरों में हुई बारिश के आंकड़े...

Jul 26, 2025 - 19:04
 0

सह सम्पादक भारतीय न्यूज़ भारतीय न्यूज़, ताजा खबरें, इंडिया न्यूज़, हिंदी समाचार, आज की खबर, राजनीति, खेल, मनोरंजन, देश दुनिया की खबरें news letter हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, Associate Editor, Bharatiya News , विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें। Bharatiya News पर पढ़ें भारत और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर विश्वसनीय समाचार