अवैध बांग्लादेशियों की पहचान कर वापिस भेजने का अभियान

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के पश्चात अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ देशभर में सख्त कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली में पिछले एक माह में पुलिस ने व्यापक अभियान चलाकर अवैध बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें डिपोर्ट किया है। 160 बांग्लादेशियों को हिंडन एयरबेस से डिपार्ट किया गया है। ये लोग भारत में अवैध रूप […] The post अवैध बांग्लादेशियों की पहचान कर वापिस भेजने का अभियान appeared first on VSK Bharat.

May 31, 2025 - 16:50
 0  10
अवैध बांग्लादेशियों की पहचान कर वापिस भेजने का अभियान

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के पश्चात अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ देशभर में सख्त कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली में पिछले एक माह में पुलिस ने व्यापक अभियान चलाकर अवैध बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें डिपोर्ट किया है। 160 बांग्लादेशियों को हिंडन एयरबेस से डिपार्ट किया गया है। ये लोग भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। जिनकी पहचान कर उन्हें वापस बांग्लादेश भेजा जा रहा है।

दिल्ली के हिंडन एयरबेस से अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को विशेष विमान से त्रिपुरा ले जाया गया, उसके बाद सड़क मार्ग से बांग्लादेश बॉर्डर से वापस भेजा जाएगा। दिल्ली से पकड़े गए इन 160 अवैध बांग्लादेशियों में से ज्यादातर घुसपैठ करके भारत आए थे। 50 लोग ऐसे थे, जिनका वीज़ा समाप्त होने के बावजूद वे वापस बांग्लादेश नहीं गए।

दिल्ली पुलिस ने पिछले एक महीने में 470 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की। जिसके बाद उन्हें विमान और सड़क के रास्ते वापस बांग्लादेश भेजा जा चुका है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हिंडन एयरबेस से पिछले एक महीने में करीब 3-4 स्पेशल फ्लाइट के माध्यम से अवैध प्रवासियों को त्रिपुरा भेजा गया। पिछले 6 महीने में 700 से अधिक अवैध प्रवासियों को वापस उनके देश भेजा गया है।

गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 15 नवंबर 2024 से 20 अप्रैल 2025 के बीच दिल्ली पुलिस ने लगभग 220 अवैध प्रवासियों और 30 ऐसे विदेशियों को पकड़ा था जो तय अवधि से अधिक समय से भारत में रह रहे थे। इन्हें विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) को सौंप दिया गया था। इसके बाद, उन्हें रेल और सड़क मार्ग से पूर्वी राज्यों में ले जाया गया और फिर सड़क सीमा के रास्ते बांग्लादेश भेज दिया गया।

सभी 15 जिलों के पुलिस उपायुक्तों (DCPs) को सत्यापन अभियान चलाने और अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों और रोहिंग्याओं को हिरासत में लेने के निर्देश दिए गए थे।

The post अवैध बांग्लादेशियों की पहचान कर वापिस भेजने का अभियान appeared first on VSK Bharat.

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।