अलकायदा मॉड्यूल का खुलासा, चार गिरफ्तार

कर्णावती, गुजरात। गुजरात एटीएस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। एटीएस ने अलकायदा के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मोहम्मद तारीख, सैफुल्ला कुरैशी, मोहम्मद फरदीन और एक अन्य के रूप में की गई है। इनसे जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी […] The post अलकायदा मॉड्यूल का खुलासा, चार गिरफ्तार appeared first on VSK Bharat.

Jul 26, 2025 - 06:20
 0

कर्णावती, गुजरात।

गुजरात एटीएस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। एटीएस ने अलकायदा के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान मोहम्मद तारीख, सैफुल्ला कुरैशी, मोहम्मद फरदीन और एक अन्य के रूप में की गई है। इनसे जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

गुजरात एटीएस ने दिल्ली और नोएडा से एक-एक आतंकी और गुजरात से दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। सभी की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है और ये भारत में बड़े पैमाने पर आतंकी हमलों की साजिश रच रहे थे।

गुजरात एटीएस अधिकारियों के अनुसार, ये चारों लंबे समय से अलकायदा मॉड्यूल से जुड़े हुए थे। ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। ये कुछ ग्रुप में भी सक्रिय थे। जांच के दौरान एटीएस ने पाया कि ये लोग लगातार गुजरात की गतिविधियों को लेकर चर्चा कर रहे थे। इसी सिलसिले में इन्हें गिरफ्तार किया गया है। इनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

The post अलकायदा मॉड्यूल का खुलासा, चार गिरफ्तार appeared first on VSK Bharat.

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।