अलकनंदा नदी हादसा: नोएडा से आठ पर्यटकों की दुर्घटना
रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे, श्रीनगर की ओर बदरीनाथ हाईवे पर एक टेंपो ट्रेवलर खाई में गिर गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि वाहन में कुल 23 लोग सवार थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे के बारे में अपना दुख व्यक्त किया है और कहा कि रुद्रप्रयाग में टेंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का यह समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
Accident: नोएडा के पर्यटकों का वाहन बदरीनाथ मार्ग पर अलकनंदा नदी में गिरने से आठ पर्यटकों की मौत हो गई है। प्रशासन ने अभी तक मरने वालों की संख्या की स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।
गृह मंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर दुख जताया है।
दिल्ली से चोपता-तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैकिंग के लिए आ रहे पर्यटकों का ओवरलोड टेंपो ट्रैवलर बदरीनाथ मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा। तेज गति से चल रहा यह वाहन क्रैश बैरियर तोड़ते हुए लगभग 500 मीटर गहरी खाई में कई पलटी खाने के बाद नदी किनारे रुका। दुर्घटना में 14 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हैं। 10 पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ा। हेली रेस्क्यू के बाद एम्स ऋषिकेश पहुंचाए गए पांच पर्यटकों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सात घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। दुर्घटना का प्रारंभिक कारण वाहन की तेज गति और चालक को झपकी आना माना जा रहा है। 20 सीट की क्षमता वाले वाहन में 26 लोग
सवार थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर दुख जताया है।
हादसे के शिकार पर्यटक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के रहने वाले हैं, जो शुक्रवार रात दिल्ली से चले थे। हरियाणा में पंजीकृत टेंपो ट्रैवलर (एचआर-55ए-3679) में शुक्रवार रात करीब 12 बजे दिल्ली से पर्यटक सवार हुए और चोपता के लिए निकले। यहां शनिवार रात रुकने के बाद अगले दिन तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैकिंग पर जाने की
रुद्रप्रयाग से लगभग छह किलोमीटर पहले श्रीनगर की तरफ मुख्य मार्ग पर एक दुर्घटना हुई, जिसमें एक पर्यटक टैंपो ट्रेवलर से चोपता घूमने जा रहे थे। इस दुर्घटना में कुछ पर्यटकों को चोटें आई हैं, और छह गंभीर रूप से घायल पर्यटकों को हेली रेस्क्यू के ज़रिए हायर सेंटर ऋषिकेश भेज दिया गया है।
दुर्घटना का कारण प्रथमदृष्टया तेज रफ्तार होना बताया जा रहा है। विस्तृत विवरण जुटाया जा रहा है। हादसे के शिकार कुछ यात्री दिल्ली एनसीआर के भी बताए जा रहे हैं।
सीएम धामी ने व्यक्त किया दुख
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग में टेंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ।
स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
गृह मंत्री अमित शाह ने दुख व्यक्त किया।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुई सड़क दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएं इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के साथ हैं। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं और घायलों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।