अररिया में मुहर्रम जुलूस के दौरान पथराव:अखाड़ा जुलूस निकालने को लेकर आपस में भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने स्थिति संभाली

अररिया के फारबिसगंज में रविवार की शाम मुहर्रम जुलूस के दौरान एक ही समुदाय के दो अखाड़ों के बीच विवाद हो गया। घटना दसाहना कचहड़ी के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना को लेकर फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साह ने बताया कि जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच पथराव हुआ। उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। जिला प्रशासन ने मुहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पहले से तैयारी की थी। सभी थानों में शांति समिति की बैठक की गई थी। संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किए गए थे। वहीं भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में जिलाधिकारी अनिल कुमार और पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार जिला नियंत्रण कक्ष से स्थिति पर नजर रख रहे हैं। वे अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जा रहा है।

Jul 6, 2025 - 19:41
 0  11

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सह सम्पादक भारतीय न्यूज़ भारतीय न्यूज़, ताजा खबरें, इंडिया न्यूज़, हिंदी समाचार, आज की खबर, राजनीति, खेल, मनोरंजन, देश दुनिया की खबरें news letter हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, Associate Editor, Bharatiya News , विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें। Bharatiya News पर पढ़ें भारत और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर विश्वसनीय समाचार