भाजपा शासित गुजरात से पूरे देश में हो रही नशे की आपूर्ति : केजरीवाल
कहा- कहीं भी ड्रग्स पकड़ी जाती है, तो उसके गुजरात से आने की जानकारी मिलती है पूर्व सीएम बोले, सुखबीर बादल की जान बचाकर पंजाब पुलिस ने पेश की मिशाल विधानसभा सत्र में बोलते पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सामा में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया।
भाजपा शासित गुजरात से पूरे देश में हो रही नशे की आपूर्ति : केजरीवाल
Kejriwal drugs are being supplied entire country from BJP ruled Gujarat
कहा- कहीं भी ड्रग्स पकड़ी जाती है, तो उसके गुजरात से आने की जानकारी मिलती है पूर्व सीएम बोले, सुखबीर बादल की जान बचाकर पंजाब पुलिस ने पेश की मिशाल विधानसभा सत्र में बोलते पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सामा में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया।
दिल्ली के अंदर बढ़ रहे नशे के कारोबार एका मुद्दा बुधवार को दिल्ली विधानसभा में उठा। सत्तापक्ष यानी आम आदमी पार्टी की तरफ से विधानसभा के सदन पटल पर नशे के खिलाफ एक प्रस्ताव लाया गया, जिसका समर्थन करते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं नई दिल्ली से विधायक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की नाक के नीचे से भाजपा शासित गुजरात से दिल्ली समेत पूरे देश में नशे की आपूर्ति हो रही है। आज पूरे देश में कहीं भी ड्रग्स पकड़ी जाती है, तो उसके गुजरात से आने की जानकारी मिलती है।
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के ऊपर हुए जानलेवा हमले की अरविंद केजरीवाल ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने हमले पर कहा कि बादल के ऊपर गोली चलाने की कोशिश की गई, लेकिन पंजाब पुलिस की मुस्तैदी की वजह से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। उन्होंने दिल्ली में हुए तिहरे हत्याकांड को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना भी की।
पांच साल में हुई सदन की 74 बैठक, 1095 प्रश्न लगाए गए
भाजपा पर वोट कटवाने का लगाया आरोप पूर्व सीएम और आप संयोजक केजरीवाल ने फिर भाजपा पर वोट कटवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा बड़े स्तर पर लोगों के बोट कटवाने की कोशिश करती पकड़ी गई। जल्द ही इसका पर्दाफाश किया जाएगा।
दिल्ली विधानसभा के इस कार्यकाल के सदन की अंतिम बैठक का बुधवार को समापन हुआ। विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने इसकी घोषणा से पहले दिल्ली विधानसभा की महत्वपूर्ण समितियां में शामिल याचिका समिति, विशेषाधिकार समिति आदि के लंबित व अधूरे कार्यों को अगली विधानसभा के कार्यकाल में पूरा किए जाने का प्रस्ताव सदन में रखा। जिसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने पिछले 5 सालों के दौरान विधानसभा सदन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला और सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों का सदन की कार्यवाही में सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया।
गोयल ने सत्र के दौरान अंत में
सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने किया विधानसभा में प्रदर्शन
राज्य ब्यूरो, जागरण, नई दिल्ली: बुधवार को भी विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच झोंकझोंक और हंगामा चलता रहा। सर्वप्रथम तो कोरम पूरा नहीं होने से सदन की कार्यवाही लगभग 20 मिनट देरी से शुरू हो पाई। इस पर भाजपा विधायक मोहन बिष्ट ने स्पीकर रामनिवास गोयल से शिकायत भी की कि विधायकों को समय पर पहुंचना चाहिए। स्पीकर के निर्देश पर विधायकों ने नियम संख्या 280 यानी विशेष उल्लेख के तहत क्षेत्र की समस्याएं उठानी शुरू कर दी। नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता मुख्यमंत्री आवास, दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय सहित कई अन्य मुददों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाना चाहते थे, लेकिन स्पीकर ने अनुमति नहीं दी। इस पर भाजपा विधायकों ने वाकआउट कर गले में तख्ती लटका परिसर में प्रदर्शन भी किया। सत्ता पक्ष के विधायकों ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को कठघरे में खड़ा किया।