स्वास्थ्य के प्रति सचेत होना, लंबी आयु के संकेत

सेहतमंद रहना एक आदत है। रोजमर्रा की आदतों से हमारी सेहत बनती और बिगड़ती है। आज पढ़िए उन आदतों के बारे में जिन्हें अपनाने से जिंदगी सेहतमंद और खुशहाल हो जाएगी।

Apr 8, 2024 - 17:48
Apr 8, 2024 - 18:08
 0  13
स्वास्थ्य के प्रति सचेत होना, लंबी आयु के संकेत

1. सुबह उठने के एक घंटे बाद ही अपना मोबाइल फोन उठाइए

80% स्मार्टफोन यूजर्स रोज सुबह जागने के 15 मिनट के भीतर ही मोबाइल फोन चेक करते हैं। आईडीसी रिसर्च के अनुसार ऐसा करते ही नए मैसेज, ईमेल और काम आने लगते हैं। इससे तनाव और चिंता होती है। सुबह रचनात्मक मस्तिष्क सबसे अधिक सक्रिय होता है, इसलिए इस समय वो काम कीजिए जो आपके लिए सबसे अहम हो। सुबह उठने के कम से कम एक घंटे बाद ही फोन उठाइए।

2. उठते ही दो गिलास पानी पीना व 45 मिनट बाद नाश्ता जरूरी

मायो क्लीनिक की रिपोर्ट के अनुसार पुरुषों को रोज 3.7 लीटर और महिलाओं को 2.7 लीटर पानी पीना चाहिए। हालांकि पानी की जरूरत मौसम, परिश्रम और बीमारी पर निर्भर है। पिनेकल केअर इंटरनल मेडिसिन के अनुसार सुबह उठते ही 650 एमएल (लगभग दो गिलास) पानी पीना अच्छा है। इसके 45 मिनट बाद नाश्ता करना चाहिए।

3. दोपहर का भोजन 12.45 बजे से डाइजेशन सुधरता है

नाश्ता करने का अच्छा समय जागने के दो घंटे के भीतर है। जिम से आधे घंटे पहले हल्का नाश्ता कर सकते हैं। नाश्ता सुबह 7 बजे से 8 बजे के बीच कर लेना चाहिए। दोपहर के भोजन का आदर्श समय 12.45 बजे और रात के खाने का समय शाम 7 बजे है। रात के खाने और सुबह के नाश्ते के बीच 10 से 12 घंटे का अंतर होना चाहिए।

4. दस मिनट प्राणायाम दिनभर के लिए ब्रीदिंग पैटर्न सेट करता है

रोज सुबह श्वास पर नियंत्रण के लिए 5 से 10 मिनट प्राणायाम कर सकते हैं। क्लिनिकल मेडिसिन स्टडी के अनुसार सही तरीके से श्वास लेने से शरीर और मांसपेशियां बहुत अच्छे से काम करती हैं। हार्ट रेट नियमित और संतुलित हो जाती है। ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है। मांसपेशियों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की पहुंच सुधर जाती है। लंग्स की कार्यक्षमता ठीक होने लगती है।

5. दिन में 20 मिनट की झपकी, रात में 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी

दोपहर में 20-25 मिनट की झपकी ले सकते हैं। इससे ज्यादा की झपकी बाकी दिन के लिए लिए सुस्त कर सकती है। रात की नींद को भी प्रभावित करती है। हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार रात 7 से 8 घंटे सोना चाहिए। सोने का सही समय लोगों के लिए अलग-अलग हो सकता है, लेकिन अच्छी नींद तब आती है, जब रात 10 से 12 बजे के बीच में सो जाएं। सुबह 7 बजे के आसपास उठ जाएं।

6. बॉडी पॉश्चर को ठीकर रखिए, हर मांसपेशी स्वस्थ बनेगी

5-10 मिनट रोज हल्की गति से दौड़ने से भी हर तरह की बीमारी का जोखिम घटता है।

पॉश्चर को सीधा रखना जरूरी है। गर्दन व हिप्स को सीध में रखें और कंधों को पीछे खींचकर रखें। छाती बाहर और कंधे अंदर होने चाहिए। अच्छा पॉश्चर मांसपेशियों को स्वस्थ रखता है। हड्डियों के जोड़ों पर भी कम दबाव पड़ता है। पीठ दर्द, रीढ़ की हड्डी की परेशानी को कम करता है।

7. टहलने से शुगर होगी मैनेज

हेल्थलाइन के अनुसार भोजन के बाद 10 मिनट की वॉक दिन में किसी और समय की गई 30 मिनट की वॉक से बेहतर होती है। खाना खाने के कुछ देर बाद की गई वॉक से पेट और आंतों में हरकत होती है और इससे पाचन में सहायता मिलती है। ये छोटी वॉक अल्सर, सीने में जलन, चिड़चिड़ापन, डाइजेस्टिव रोग और कोलोरेक्टल कैंसर को रोकने में भी मदद करती है।

8. खड़े रहने की आदत से साल में घट सकता है ढाई किलो वजन

दिन में काम के दौरान घंटों तक बैठे रहने से फैट और शुगर कंज्यूम करने की क्षमता प्रभावित होती है। इसका सरल उपाय है, जितनी देर संभव हो खड़े रहें। दिन में छह घंटे अगर खड़े रहते हैं तो 54 अतिरिक्त कैलोरी बर्न होगी। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के अनुसार यह बहुत कम लग सकता है, लेकिन यह आदत साल भर में करीब ढाई किलो वजन कम कर सकती है और चार साल में 10 किलो।

9. सोने से पहले खाएं नट्स, यह नींद बेहतर बनाने में मददगार

रात को सोने से पहले आप 5-6 बादाम या मेवा खा सकते हैं। अखरोट, काजू और पिस्ता में ट्रिप्टोफैन की मात्रा उच्च होती है। ट्रिप्टोफैन एक अमीनो एसिड है। यह शरीर में मेलाटोनिन और सेरोटोनिन हार्मोन का स्तर बढ़ाता है। इससे अच्छी और बेहतर नींद में मदद मिलती है। ट्रिप्टोफैन पाए जाने के कारण नट्स देर रात को खाने के लिए सबसे अच्छे हैल्दी स्नैक्स में से एक हैं।

10.और मुस्कराइए, ये सबसे अच्छा पेन रिलीफ

जब हम मुस्कराते हैं तो एंडोर्फिन और सेरोटोनिन जैसे कई फील-गुड केमिकल रिलीज होते हैं। इससे तनाव कम होता है और निगेटिविटी से बचने में मदद मिलती है। मुस्कराहट एक पेन रिलीफ तो है ही, यह शरीर को अधिक परिश्रम के लिए भी तैयार करती है।

डॉ. अनिल लाल

एचओडी मेडिसिन, वेंकटेश्वर हॉस्पिटल, नई दिल्ली

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Abhishek Chauhan भारतीय न्यूज़ का सदस्य हूँ। एक युवा होने के नाते देश व समाज के लिए कुछ कर गुजरने का लक्ष्य लिए पत्रकारिता में उतरा हूं। आशा है की आप सभी मुझे आशीर्वाद प्रदान करेंगे। जिससे मैं देश में समाज के लिए कुछ कर सकूं। सादर प्रणाम।