लोकतंत्र के महापर्व पर जुट रहे दस देशों के मेहमान

आस्ट्रेलिया की लिबरल पार्टी, वियतनाम की वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी, बांग्लादेश की अवामी लीग, इजरायल की लिकुड पार्टी, युगांडा की नेशनल रेसिस्टेंस मूवमेंट, तंजानिया की चामा चा मापिनदुजी

May 2, 2024 - 20:21
 0  12
लोकतंत्र के महापर्व पर जुट रहे दस देशों के मेहमान

लोकतंत्र के महापर्व पर जुट रहे दस देशों के मेहमान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पार्टी मुख्यालय में 10 देशों के 18 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

  • 18 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आ रहे भाजपा के निमंत्रण पर
  • लोकसभा चुनाव का लेंगे अनुभव, सत्तारूढ़ भाजपा को जानेंगे

भारत में चल रहे सबसे बड़े लोकतांत्रिक महापर्व यानी लोकसभा चुनाव का पहला अनुभव लेने के लिए 10 देशों से 18 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भारत में जुट रहे हैं। 'भाजपा को जानें' वैश्विक संपर्क कार्यक्रम के तहत सत्तारूढ़ दल ने इन विदेशी मेहमानों को आमंत्रित किया है। एक मई से पांच मई तक चलने वाले अभियान में बुधवार को यह विदेशी नेता जेपी नड्डा और अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर चर्चा-परिचर्चा करेंगे। हैं।


लोकसभा चुनाव में शुरू हो चुके भाजपा इस चुनाव में 400 सीटों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी है। वहीं, कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। देशभर में चल रहे लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया को देखने और समझने के लिए पूरी दुनिया से लोग भारत आएंगे। भाजपा के विदेश विभाग के प्रभारी डा. विजय चौथाईवाले ने बताया कि भारत के चुनावी इतिहास में पहली बार 10 देशों के राजनीतिक दल च मई तक पांच दिवसीय भारत दौरे पर रहेंगे भाजपा नेताओं से करेंगे मुलाकात : लोकसभा चुनाव का शुरुआती अनुभव लेने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी के निमंत्रण पर 10 देशों के 18 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भारत की यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान यह लोग भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और विदेश मंत्री

एस. जयशंकर सहित


भाजपा के कई नेताओं से बातचीत करेंगे। डा. विजय चौथाईवाले ने बताया कि आस्ट्रेलिया, इजरायल, बांग्लादेश, मारीशस, नेपाल, रूस, श्रीलंका, तंजानिया, युगांडा और वियतनाम सहित 10 देशों से आने वाले प्रतिनिधि भारतीय चुनावी प्रक्रिया के साथ-साथ भाजपा की चुनाव अभियान रणनीतियों को समझने के लिए नई दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत करेंगे।


इन दलों के नेता करेंगे दौरा: आस्ट्रेलिया की लिबरल पार्टी, वियतनाम की वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी, बांग्लादेश की अवामी लीग, इजरायल की लिकुड पार्टी, युगांडा की नेशनल रेसिस्टेंस मूवमेंट, तंजानिया की चामा चा मापिनदुजी और रूस की यूनाइटेड रशिया पार्टी उन राजनीतिक दलों में शामिल हैं, जिनके प्रतिनिधि भारत आ रहे हैं। श्रीलंका के दो राजनीतिक दल श्रीलंका पोदुजना पेरामुना और यूनाइटेड नेशनल पार्टी के प्रतिनिधि भी इसका हिस्सा रहेंगे। वहीं, मिलिटेंट सोशलिस्ट मूवमेंट, मारीशस लेबर पार्टी, मारीशस मिलिटेंट मूवमेंट और पार्टी मारिशियन सोशल डेमोक्रेट और नेपाली कांग्रेस, जनमत पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी आफ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सवादी-लेनिनवादी), कम्युनिस्ट पार्टी आफ नेपाल (माओवादी) और नेपाल से राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी उन अन्य दलों में शामिल हैं, जो भाजपा के निमंत्रण पर भारत का दौरा कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सम्पादक देश विदेश भर में लाखों भारतीयों और भारतीय प्रवासियों लोगो तक पहुंचने के लिए भारत का प्रमुख हिंदी अंग्रेजी ऑनलाइन समाचार पोर्टल है जो अपने देश के संपर्क में रहने के लिए उत्सुक हैं। https://bharatiya.news/ आपको अपनी आवाज उठाने की आजादी देता है आप यहां सीधे ईमेल के जरिए लॉग इन करके अपने लेख लिख समाचार दे सकते हैं. अगर आप अपनी किसी विषय पर खबर देना चाहते हें तो E-mail कर सकते हें newsbhartiy@gmail.com