भाजपा प्रत्याशी पर अभद्र टिप्पणी के लिए कांग्रेस विधायक को साइना ने फटकारा

साइना नेहवाल ने टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि कर्नाटक के एक वरिष्ठ नेता शमनूर

Mar 31, 2024 - 22:33
Mar 31, 2024 - 22:36
 0  2
भाजपा प्रत्याशी पर अभद्र टिप्पणी के लिए कांग्रेस विधायक को साइना ने फटकारा

भाजपा प्रत्याशी पर अभद्र टिप्पणी के लिए कांग्रेस विधायक को साइना ने फटकारा 

कांग्रेस नेता ने भाजपा प्रत्याशी पर की थी टिप्पणी

 गौरतलब है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान कांग्रेस विधायक शिवशंकरप्पा ने भाजपा प्रत्याशी सिद्धेश्वरा की योग्यताओं पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि उनमें सार्वजनिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से संबोधित करने की क्षमता नहीं है। वह सिर्फ रसोई में खाना ही बना सकती हैं। शिवशंकरप्पा ने आगे कहा कि जैसा कि आप 

स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने शनिवार को दावणगेरे सीट से भाजपा उम्मीदवार गायत्री सिद्धेश्वर पर की गयी महिला विरोधी टिप्पणी करने के लिए राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शमनूर शिवशंकरप्पा की आलोचना की। दावणगेरे दक्षिण से 92 वर्षीय मौजूदा विधायक शिवशंकरप्पा ने कहा था कि गायत्री सिद्धेश्वर केवल रसोई में खाना बनाना जानती हैं। शिवशंकरप्पा के इस बयान पर राज्य में भाजपा पहले से ही आक्रामक है। भाजपा ने उनसे महिलाओं का अपमान करने पर माफी मांगने को कहा है।


बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि कर्नाटक के एक वरिष्ठ नेता शमनूर शिवशंकरप्पा ने कहा है कि महिलाओं को रसोई तक ही सीमित रहना  चाहिए। दावणगेरे से उम्मीदवार गायत्री सिद्धेश्वरा पर की गई इस टिप्पणी की कम से कम ऐसी पार्टी से उम्मीद नहीं की जा सकती जो कहते हैं कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं। नेहवाल ने कहा कि जब देश में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ने की ख्वाहिश रखती हैं तो महिलाओं के खिलाफ इस तरह की द्वेषपूर्ण टिप्पणी परेशान करने वाली हैं। साइना नेहवाल ने लिखा है कि जब मैंने खेल के मैदान पर भारत के लिए पदक जीते तो कांग्रेस पार्टी मुझसे क्या चाहती थी,

मुझे क्या करना चाहिए था? इस तरह क्यों कहा जा रहा है, जब सभी लड़कियां और महिलायें किसी भी क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करने का सपना देखती हैं। नेहवाल ने लिखा कि एक तरफ हम नारी शक्ति का वंदन कर रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला आरक्षण विधेयक पारित किया गया है और दूसरी तरफ नारी शक्ति का अपमान और नारी का विरोध करने वाले लोग हैं। यह बहुत ही परेशान करने वाला है।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सम्पादक देश विदेश भर में लाखों भारतीयों और भारतीय प्रवासियों लोगो तक पहुंचने के लिए भारत का प्रमुख हिंदी अंग्रेजी ऑनलाइन समाचार पोर्टल है जो अपने देश के संपर्क में रहने के लिए उत्सुक हैं। https://bharatiya.news/ आपको अपनी आवाज उठाने की आजादी देता है आप यहां सीधे ईमेल के जरिए लॉग इन करके अपने लेख लिख समाचार दे सकते हैं. अगर आप अपनी किसी विषय पर खबर देना चाहते हें तो E-mail कर सकते हें newsbhartiy@gmail.com