अयोध्या, प्रयागराज, सुलतानपुर, वाराणसी, व बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम
अयोध्या, प्रयागराज, सुलतानपुर, वाराणसी, व बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की समस्या लगातार बनी है। रास्ते पर फंसे हजारों वाहन व लाखों श्रद्धालु, Jam National Highway Ayodhya Prayagraj Sultanpur Varanasi and Ballia, कुम्भ, प्रयागराज, मेला, आरएसएस,rss, सेवा,
अयोध्या, प्रयागराज, सुलतानपुर, वाराणसी, व बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम
मेला से 15 किलोमीटर दूर रोक दिए जा रहे वाहन प्रयागराज में जानसेनगंज चौराहे से प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर भी अवरोधक लगाया गया है।
यदि आप भी महाकुंभ में आने की इच्छा रखते हैं तो कुछ जरूरी बातों को गांठ बांध लें। महाकुंभ मेले तक पहुंचने के लिए धैर्य तथा संयम का परिचय देना होगा। प्रयागराज में प्रवेश के लिए लंबी प्रतीक्षा के साथ ही मेला तक 10 से 15 किलोमीटर तक पदयात्रा के लिए तैयार रहें, ई-रिक्शा, टेंपो या आटो जैसे स्थानीय संसाधन भूलकर।
लगातार उमड़ते जनज्वार से स्थिति यह है कि महाकुंभ में भीड़ नियंत्रित करने के लिए प्रयागराज जाने के रास्तों पर हजारों वाहन हाईवे पर ही रोक दिए गए हैं। प्रयागराज की सीमा पर आठ से 10 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार है। मेला में भीड़ का दबाव कम होने पर उनके वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा करा श्रद्धालुओं को पैदल घाटों तक पहुंचने दिया जाएगा। उधर, अयोध्या-प्रयागराज, सुलतानपुर-वाराणसी व बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की समस्या लगातार बनी है।
मौनी अमावस्या स्नान पर्व के दौरान संगम नोज पर हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा
पाबंदी बढ़ा दी गई है। अलग-अलग दिशाओं से आने वाले चार पहिया वाहनों को शहर में भी प्रवेश नहीं मिल रहा है। इससे श्रद्धालु व स्नानार्थी परेशान हैं। मेला क्षेत्र से करीब 10 से 15 किलोमीटर दूर वाहनों को रोक दिया जा रहा है। कुछ को पार्किंग में जगह मिली, जबकि बड़ी संख्या में वाहनों को डायवर्ट किया गया।
गुरुवार रात स्थिति में कुछ सुधार हुआ, लेकिन अव्यवस्था से श्रद्धालु परेशान रहे। महाकुंभ मेला क्षेत्र में आने के लिए कुल सात मार्ग हैं। वाराणसी, जौनपुर, मीरजापुर, रीवा बांदा, कानपुर, लखनऊ और प्रतापगढ़ की तरफ से विभिन्न राज्यों से लोग मेला क्षेत्र में आ रहे हैं। मौनी अमावस्या पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए तमाम श्रद्धालु अपने-अपने वाहनों से ही प्रयागराज के लिए निकले थे।
श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती रही तो जिले की सीमा पर ही वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। मेला क्षेत्र में भीड़ का दबाव कम होने पर वाहनों को छोड़ा गया, लेकिन महाकुंभ से 10 से 15 किलोमीटर दूर रोक दिया गया।
अयोध्या-प्रयागराज, सुलतानपुर-वाराणसी व बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की समस्या लगातार बनी है। वहीं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे समेत अन्य मागों पर वाहनों आवागमन रोक दिया गया है। अयोध्या प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग का रामगंज कस्बा गुरुवार को पूरे दिन जाम से कराहता रहा।
अयोध्या, प्रयागराज, सुलतानपुर, वाराणसी, व बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की समस्या लगातार बनी है। रास्ते पर फंसे हजारों वाहन व लाखों श्रद्धालु, Jam National Highway Ayodhya Prayagraj Sultanpur Varanasi and Ballia, कुम्भ, प्रयागराज, मेला, आरएसएस,rss, सेवा,