24 बीघे की अवैध रूप से बनाई गई टेंट सिटी में लगी आग, 15 टेंट राख

24 बीघे की अवैध रूप से बनाई गई टेंट सिटी में लगी आग, 15 टेंट राख, Fire breaks out illegally built tent city of 24 bighas 15 tents ashes,

24 बीघे की अवैध रूप से बनाई गई टेंट सिटी में लगी आग, 15 टेंट राख

24 बीघे की अवैध रूप से बनाई गई टेंट सिटी में लगी आग, 15 टेंट राख,

दिल्ली की कंपनी ने बिना अनुमति बनाए थे काटेज, मेले के सेक्टर 22 से सटे हुए क्षेत्र में हुई घटना

Fire breaks out illegally built tent city of 24 bighas 15 tents ashes, 

महाकुंभ में आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए मेला क्षेत्र से बाहर अवैध रूप से बनाई गई टेंट सिटी में गुरुवार दोपहर आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। पुलिस अधिकारियों और फायर ब्रिगेड की टीम ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक 15 टेंट जल गए। करीब 24 बीघे में बिना अनुमति यह टेंट सिटी कैसे बस गई,

अधिकारियों के पास इसका जवाब नहीं है। एसडीएम फूलपुर दिग्विजय सिंह का कहना है कि टेंट सिटी कैसे बन गई, इसका जवाब मेलाधिकारी दे सकते हैं। वहीं, महाकुंभ के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा का कहना है कि यह सिटी महाकुंभ मेला क्षेत्र के बाहर है।
महाकुंभ मेला के सेक्टर 22 से सटा हुआ क्षेत्र चमनगंज है। झुंसी क्षेत्र के भतकार गांव के पास गंगा का कछार है। 

यहां दिल्ली की कंपनी जूस्टा, विदिष्टिया और मेक माई ट्रिप ने मिलकर करीब 24 बीघे में 118 काटेज बनवाए थे। इसमें देश-विदेश के पर्यटक ठहरते थे। एक दिन का किराया 18 हजार रुपये निर्धारित किया है। बुकिंग आनलाइन होती है। टेंट सिटी के बाहर एक अखाड़ा के नाम का द्वार भी बनाया गया था, जिससे लोगों को लगे कि अखाड़े से इसका संबंध है। गुरुवार दोपहर टेंट सिटी के एक काटेज में आग लग गई।

 खबर मिलते ही कुछ ही देर में अग्निशमनकर्मी कई फायर टेंडर के साथ पहुंच गए और फिर किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक 15 टेंट जल चुके थे। महाकुंभ के मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि आग बुझा दी गई।