संभल सीओ अनुज चौधरी के बयान पर सीएम योगी का समर्थन, कहा – 'सच को स्वीकार करना चाहिए'
संभल CO अनुज चौधरी को मिला सीएम योगी का समर्थन, होली पर दिए गए सीओ अनुज चौधरी के बयान पर सीएम योगी ने कहा- 'पुलिस अधिकारी ने ठीक बात समझाई है, कुछ लोगों को बुरी लग सकती है' CMYogi, AnujChaudhary, Sambhal, UttarPradesh, HindiNews, संभल सीओ अनुज चौधरी के बयान पर सीएम योगी का समर्थन, कहा – 'सच को स्वीकार करना चाहिए'
संभल सीओ अनुज चौधरी के बयान पर सीएम योगी का समर्थन, कहा – 'सच को स्वीकार करना चाहिए'
संभल CO अनुज चौधरी को मिला सीएम योगी का समर्थन, होली पर दिए गए सीओ अनुज चौधरी के बयान पर सीएम योगी ने कहा- 'पुलिस अधिकारी ने ठीक बात समझाई है, कुछ लोगों को बुरी लग सकती है'
संभल के सीओ अनुज चौधरी के ‘52 जुमे और एक होली’ वाले बयान पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है। एक कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि होली के अवसर पर सभी को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।
सीएम योगी ने कहा, "जुमे की नमाज हर शुक्रवार को होती है और होली साल में केवल एक बार आती है। यही कहा गया है और प्यार से समझाया गया है। पुलिस अधिकारी ने भी यह बात समझाई। वह खुद एक पहलवान रहे हैं, अर्जुन अवॉर्डी और पूर्व ओलिंपियन हैं। जब पहलवान बोलेगा, तो पहलवान की तरह ही बोलेगा। लेकिन सच वही है, जिसे लोगों को स्वीकार करना चाहिए।"
गौरतलब है कि संभल के सीओ अनुज चौधरी का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा था। उन्होंने कहा था कि जुमे की नमाज 52 बार होती है जबकि होली साल में केवल एक बार आती है, इसलिए सभी को इस त्योहार का सम्मान करना चाहिए। उनके इस बयान पर कई राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। अब सीएम योगी के समर्थन के बाद यह बयान और सुर्खियों में आ गया है।
#CMYogi #AnujChaudhary #Sambhal #UttarPradesh #HindiNews