हिंदू भगाओ के नारे लगाने वालों को झारखंड से भगाएं

धामी ने कहा कि भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने वाली झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने अपने हितों को लिए संताल परगना को बांग्लादेशी घुसपैठियों का ठिकाना बना दिया है।

Sep 27, 2024 - 18:33
 0  8

हिंदू भगाओ के नारे लगाने वालों को झारखंड से भगाएं'
जासं, कुंडहित (जामताड़ा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि झारखंड के संताल परगना के पाकुड़ समेत कई क्षेत्रों में हिंदू झारखंड छोड़ो के नारे लगाए जा रहे हैं। अब समय आ गया है कि झारखंड में हिंदू भगाओ के नारे लगाने वालों को यहां से भगाया जाए।

यह बातें उन्होंने गुरुवार को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए कहीं। धामी ने कहा कि भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने वाली झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने अपने हितों को लिए संताल परगना को बांग्लादेशी घुसपैठियों का ठिकाना बना दिया है।

घुसपैठ व मतांतरण के कारण इनकी आबादी इस तरह बढ़ती जा रही है कि पूरे प्रदेश की डेमोग्राफी बदल रही है। संताल परगना क्षेत्र में हिंदू झारखंड छोड़ो के नारे लगाने वाले कौन हैं, कौन इनका पोषण करता है? बांग्लादेशियों को बसाने का काम कौन रहा है, रोहिंग्याओं को कौन शरण दे रहा है, यहां की जनता सब समझ रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सम्पादक देश विदेश भर में लाखों भारतीयों और भारतीय प्रवासियों लोगो तक पहुंचने के लिए भारत का प्रमुख हिंदी अंग्रेजी ऑनलाइन समाचार पोर्टल है जो अपने देश के संपर्क में रहने के लिए उत्सुक हैं। https://bharatiya.news/ आपको अपनी आवाज उठाने की आजादी देता है आप यहां सीधे ईमेल के जरिए लॉग इन करके अपने लेख लिख समाचार दे सकते हैं. अगर आप अपनी किसी विषय पर खबर देना चाहते हें तो E-mail कर सकते हें newsbhartiy@gmail.com