फडणवीस आज तीसरी बार लेंगे सीएम पद की शपथ, शिंदे व अजीत बनेंगे उपमुख्यमंत्री
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद फडणवीस ने पेश किया सरकार बनाने का दावा शिंदे ने कहा- 2022 में फडणवीस ने मुझे समर्थन दिया था, अब हम उन्हें दे रहे हैं
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद फडणवीस ने पेश किया सरकार बनाने का दावा शिंदे ने कहा- 2022 में फडणवीस ने मुझे समर्थन दिया था, अब हम उन्हें दे रहे हैं
फडणवीस आज तीसरी बार लेंगे सीएम पद की शपथ, शिंदे व अजीत बनेंगे उपमुख्यमंत्री
मुंबई में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद देवेंद्र फडणवीस के साथ केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय रूपाणी और निर्मला सीतारमण।
Businessman takes oath CM third time today Shinde Ajitachika are photographers
महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह राज्य के 21वें मुख्यमंत्री होंगे। बुधवार दोपहर भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने अपने सहयोगी दल शिवसेना नेता एवं कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं राकांपा अध्यक्ष अजीत पवार के साथ राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।
फडणवीस सरकार को समर्थन पत्र देने के बावजूद शिंदे देर शाम तक असमंजस में थे कि वह उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे या नहीं। लेकिन भाजपा के अपुष्ट सूत्रों का कहना है कि फडणवीस के साथ शाम को हुई उनकी बातचीत सकारात्मक रही है। वह और अजीत पवार फडणवीस के साथ उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
नई सरकार का शपथ ग्रहण गुरुवार शाम 5.30 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में होना है। दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होने जा रहे इस भव्य समारोह में राजग शासित 19 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। कई केंद्रीय मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। एक ओर जहां फडणवीस का मुख्यमंत्री एवं अजीत पवार का उपमुख्यमंत्री बनना तय था,
वहीं शिंदे की ओर से देर शाम तक बनी रही भ्रम की स्थिति महायुति के उत्साह में किरकिरी बन गई। बताते हैं कि शिंदे गृह मंत्रालय के साथ ही उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार करने पर अड़े थे। राजभवन जाने से पहले फडणवीस ने शिंदे के सरकारी आवास 'वर्षा' जाकर उन्हें सरकार में शामिल होने का आग्रह किया था। लेकिन शिंदे पर उसका कोई असर नहीं हुआ था।