सहारनपुर के भाजपा नेता पर अभिनेत्री ने लगाया यौन शोषण का आरोप

बालीवुड में करीब 20 वर्ष में 250 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुकी अभिनेत्री ने मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया।

Oct 16, 2024 - 21:14
Oct 16, 2024 - 21:20
 0  6
सहारनपुर के भाजपा नेता पर अभिनेत्री ने लगाया यौन शोषण का आरोप

सहारनपुर के भाजपा नेता पर अभिनेत्री ने लगाया यौन शोषण का आरोप

बालीवुड की एक अभिनेत्री ने भाजपा के महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी पर यौन शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किए वीडियो के माध्यम से अभिनेत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी से पुनीत को पार्टी से निकालने और सख्त कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है। अभिनेत्री का जन्म नासिक में हुआ और वह मुंबई में रहती हैं। शादी गुजरात में हुई थी।


बालीवुड में करीब 20 वर्ष में 250 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुकी अभिनेत्री ने मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया। पति से तलाक के बाद इकलौते बेटे की परवरिश कर रही अभिनेत्री का आरोप है कि पुनीत ने उनकी भावनाओं से खिलवाड़ किया। उनके बेटे से प्यार जताते हुए उन्हें फूल भेजकर बहला लिया। इसके बाद उनका यौन शोषण करता रहा। बाद में उन्हें पता चला कि पुनीत के कई अन्य महिलाओं से भी संबंध हैं।

अभिनेत्री ने कहा है कि उसके पास उसके फोटो और वीडियो भी हैं, जिन्हें वह सामने लाएंगी। अभिनेत्री का यह भी आरोप है कि पुनीत का करीबी एक विधायक इस मामले को दबाने के प्रयास में है। अभिनेत्री सहारनपुर भी आ चुकी हैं। उनका सहारनपुर के भाजपा कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष के साथ फोटो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। उधर, पुनीत त्यागी ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मेरा उससे कोई संबंध नहीं है। 

इंटरनेट मीडिया पर वीडियो अपलोड कर लगाई कार्रवाई की गुहार बीस वर्ष के करियर में 250 से ज्यादा फिल्मों में कर चुकी हैं अभिनय  मैं भी किसी की बेटी हूं... इंसाफ दिलाइए


अभिनेत्री ने वीडियो में रोते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली पार्टी के पदाधिकारी की इस करतूत पर उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई कराएं। मैं भी किसी की बेटी हूं, मुझे इंसाफ दिलाइए।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

सम्पादक देश विदेश भर में लाखों भारतीयों और भारतीय प्रवासियों लोगो तक पहुंचने के लिए भारत का प्रमुख हिंदी अंग्रेजी ऑनलाइन समाचार पोर्टल है जो अपने देश के संपर्क में रहने के लिए उत्सुक हैं। https://bharatiya.news/ आपको अपनी आवाज उठाने की आजादी देता है आप यहां सीधे ईमेल के जरिए लॉग इन करके अपने लेख लिख समाचार दे सकते हैं. अगर आप अपनी किसी विषय पर खबर देना चाहते हें तो E-mail कर सकते हें newsbhartiy@gmail.com