27 साल बाद दिल्ली में BJP की सरकार:EC के आंकड़ों में 41 सीटों पर आगे; उमर बोले- और लड़ो आपस में

दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। 2 घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों में भाजपा 41 सीट और आम आदमी पार्टी (AAP) 28 सीटों पर आगे चल रही है। इससे पहले भाजपा ने 1993 में भाजपा ने दिल्ली में सरकार बनाई थी। उधर, न्यूज चैनल्स पर आ रहे रुझानों में भाजपा 44 सीटों और AAP 26 सीटों पर आगे है। AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से आगे चल रहे हैं, पहले वे पीछे चल रहे थे। AAP सरकार की सीएम आतिशी और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं। इस बीच, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने AAP पर तंज कसा। उन्होंने पोस्ट में लिखा- और लड़ो आपस में... दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था। 14 एग्जिट पोल आए। 12 में भाजपा और 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जताया गया। दोपहर 12 बजे तक दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी, यह साफ हो जाएगा। दिल्ली चुनाव की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...

Feb 8, 2025 - 07:57
 0

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| - बात भारत की -