भरत मुनि सम्मान से सम्मानित हुए दो साधक

गत फरवरी को नई दिल्ली में प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना डॉ. कुमकुम धर एवं आधुनिक संस्कृत साहित्य के प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार डॉ. हरेकृष्ण मेहेर को ‘भरत मुनि सम्मान-2024’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल के सदस्य श्री सुरेश सोनी और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत […]

Mar 2, 2025 - 17:02
 0
भरत मुनि सम्मान से सम्मानित हुए दो साधक

गत फरवरी को नई दिल्ली में प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना डॉ. कुमकुम धर एवं आधुनिक संस्कृत साहित्य के प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार डॉ. हरेकृष्ण मेहेर को ‘भरत मुनि सम्मान-2024’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल के सदस्य श्री सुरेश सोनी और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत के करकमलों से दोनों विद्वानों को सम्मान मिला।

सम्मान-स्वरूप एक स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र एवं 1.51 लाख रुपए की राशि समर्पित की गई। बता दें कि यह वार्षिक सम्मान संस्कार भारती देती है और इसका प्रारंभ गत वर्ष से हुआ है। इसमें प्रतिवर्ष दो विधाओं में सम्मान दिया जाता है।

अपने संबोधन में श्री सुरेश सोनी ने कहा कि भरत मुनि ने जीवन भर साधना की, कठिन साधना से ही सफलता मिलती है। ऐसे ही दो साधकों को आज सम्मानित किया गया है।

उन्होंने कहा कि ‘शब्द’ और ‘स्वरों’ की अपनी दुनिया है, रंग-रेखाओं की अपनी दुनिया है। वहीं भाव-भंगिमाओं की भी अलग दुनिया है।

भरत मुनि के ‘नाट्यशास्त्र’ ने इन सभी को एक स्थान पर ला दिया। गणित और संगीत ही पूरी दुनिया है। श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत सांस्कृतिक पुनर्जागरण के दौर से गुजर रहा है और इस दिशा में आगे बढ़ते हुए हम सभी को सजग और सतर्क रहने की जरूरत है।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए|