पेड़पन हम ऐसे पेड़ हैं
पेड़पन हम ऐसे पेड़ हैं
पेड़पन हम ऐसे पेड़ हैं
जिनके पैरों तले जमीन
और जड़ें भी नहीं सूखी हुई
बाँहें हैं उनमें पत्तियाँ भी नहीं
हमारे सूखे हुए में भी
इतनी क्षमता नहीं कि किसी
ठंडी देह को आग दे सकें...
जब हमने अथाह भागने की
जिद पकड़ी थी
तभी हमने अपना
पेड़पन खो दिया था