नवादा में बिजली गिरने से 2 की मौत:खेत में काम करते समय दुर्घटना, परिजनों ने मुआवजे को लेकर किया सड़क जाम

बिहार में मानसून पूरी तरह अब एक्टिव है। कई जिलों में आज तेज-आंधी तूफान ने कहर बरपाया। वहीं, नवादा में आज आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। बडकी दुआरी गांव की कमला देवी (55) और रूपौ गांव के बम यादव इस हादसे का शिकार हुए। दोनों अलग-अलग खेतों में काम कर रहे थे। तेज बारिश के दौरान बिजली गिरी और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। कमला देवी बडकी दुआरी गांव निवासी उमेश यादव की पत्नी थी। मुआवजे को लेकर सड़क जाम घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और जाम हटवाया। इस घटना से दोनों परिवारों में शोक की लहर है।

Jul 16, 2025 - 19:11
 0

सह सम्पादक भारतीय न्यूज़ भारतीय न्यूज़, ताजा खबरें, इंडिया न्यूज़, हिंदी समाचार, आज की खबर, राजनीति, खेल, मनोरंजन, देश दुनिया की खबरें news letter हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, Associate Editor, Bharatiya News , विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें। Bharatiya News पर पढ़ें भारत और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर विश्वसनीय समाचार