खेत में काम करते समय बिजली के करंट से:डंका बिगहा गांव में 55 वर्षीय बिहारी मेहता की हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम

अरवल जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। परासी थाना क्षेत्र के डंका बिगहा गांव में बिजली के करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मधेश्वर प्रसाद के 55 वर्षीय पुत्र बिहारी मेहता के रूप में हुई है। बिहारी मेहता अपने खेतों में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वे बिजली के चपेट में आ गए। घटना के बाद आसपास काम कर रहे लोगों और परिजनों ने तुरंत उन्हें सदर अस्पताल अरवल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने बिहारी मेहता को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शव के गांव पहुंचते ही वहां मातम छा गया है। परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं। इस दुर्घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है। स्थानीय प्रशासन ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Jul 28, 2025 - 18:20
 0

सह सम्पादक भारतीय न्यूज़ भारतीय न्यूज़, ताजा खबरें, इंडिया न्यूज़, हिंदी समाचार, आज की खबर, राजनीति, खेल, मनोरंजन, देश दुनिया की खबरें news letter हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, Associate Editor, Bharatiya News , विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें। Bharatiya News पर पढ़ें भारत और दुनिया से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, तकनीक और अन्य विषयों पर विश्वसनीय समाचार