और कितना गिरोगे... शिखर धवन ने उतारी शाहिद अफरीदी की इज्जत, पहलगाम वाले बयान पर लताड़ा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन ने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी की जमकर लताड़ लगाई है। शिखर धवन ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा कि शाहिद अफरीदी पहलगाम आतंकी हमले का सबूत मांग रहे हैं। वह और कितना नीचे गिरेंगे।

Apr 29, 2025 - 05:28
 0  14
और कितना गिरोगे... शिखर धवन ने उतारी शाहिद अफरीदी की इज्जत, पहलगाम वाले बयान पर लताड़ा
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले से पूरे भारत में रोष में है। इस घटना में 26 टूरिस्टों ने अपनी जान गंवाई। इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। इसमें कोई शक नहीं कि पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ उसमें पाकिस्तान का हाथ है, लेकिन यहां के पूर्व क्रिकेटर्स यह मानने को तैयार नहीं हैं। शाहिद अफरीदी जैसे पूर्व खिलाड़ी भारत से पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने का सबूत मांग रहे हैं। के इस सबूत मांगने वाले बयान पर अब भारतीय पूर्व क्रिकेटर ने लताड़ लगाई है। शिखर धवन ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, 'कारगिल में भी हराया था, पहले ही इतना गिरे हुए हो और कितना गिरोगे। बेवजह कमेंट पास करने से अच्छा है अपने देश की तरक्की में दिमाग लगाओ शाहिद अफरीदी। हमें हमारी भारतीय सेना पर बहुत गर्व है। भारत माता की जय, जय हिंद।' शाहिद अफरीदी ने भारतीय सेना को बताया दोषीपाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रतिक्रिया आई थी। इस हमले के लिए अफरीदी ने भारतीय सेना को दोषी ठहराया है। उन्होंने पाकिस्तान के शामिल होने का सबूत भी मांगा और घटना पर मीडिया कवरेज की आलोचना की। सिर्फ इतना ही नहीं, अफरीदी ने कुछ पूर्व भारतीय क्रिकेटरों पर बिना सबूत के पाकिस्तान पर आरोप लगाने के लिए भी निशाना साधा।शाहिद अफरीदी ने समा टीवी पर बात करते हुए भारतीय सेना के लिए आपत्तिजनक शब्द का भी इस्तेमाल किया था। टीवी पर बात करते हुए अफरीदी ने कहा, 'वहां पर पटाखा फट जाता है कि पाकिस्तान ने किया। तुम लोगों की 8 लाख की फौज है कश्मीर में और ये घटना हो गई।' बता दें कि यह पहली बार नहीं जब शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। अफरीदी को जब भी मौका मिलता है वह भारत विरोधी बयान देकर सस्ती लोकप्रियता पाने की कोशिश में रहते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।