अब पाकिस्तान की हवाई घेराबंदी... भारत ने दुश्‍मन के लिए बंद किया अपना एयरस्पेस, क्‍या होगा असर?

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ा फैसला लिया है। भारत ने पाकिस्तानी एयरलाइंस के लिए अपना एयरस्पेस 23 मई 2025 तक बंद कर दिया है। पाकिस्तान पहले से ही ऐसा कर चुका है। इस कदम से पाकिस्तान को आर्थिक नुकसान होगा। पाकिस्तानी एयरलाइंस को अब लंबे रास्तों से जाना होगा। इससे ईंधन की खपत और लागत बढ़ेगी।

Apr 30, 2025 - 20:43
 0  13
अब पाकिस्तान की हवाई घेराबंदी... भारत ने दुश्‍मन के लिए बंद किया अपना एयरस्पेस, क्‍या होगा असर?
नई दिल्‍ली: के बाद भारत ने पाकिस्‍तान के खिलाफ एक और बड़ा कदम उठाया है। उसने 23 मई, 2025 तक पाकिस्तान की तमाम एयरलाइंस के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। पाकिस्‍तान पहले ही ऐसा भारतीय एयरलाइंस के ल‍िए कर चुका है। भारत का यह कदम पाकिस्‍तान को आर्थिक रूप से चोट पहुंचाएगा। पाकिस्तानी एयरलाइंस को भारत के एयरस्पेस से बचने के लिए अब लंबे और घुमावदार रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। इससे उड़ानों की दूरी और समय बढ़ेगा। नतीजतन ईंधन की खपत बढ़ेगी। परिचालन लागत में इजाफा होगा। यात्रियों के लिए टिकट की कीमतें भी बढ़ सकती हैं।

समय और खर्च दोनों बढ़ेगा

पाकिस्तान से पूर्व या दक्षिण-पूर्व एशिया जाने वाली और वहां से आने वाली उड़ानें विशेष रूप से प्रभावित होंगी। वजह यह है कि उन्हें भारत के चारों ओर घूमकर जाना पड़ेगा। लंबी दूरी की वजह से यात्रियों का यात्रा समय काफी बढ़ जाएगा। इससे असुविधा होगी। बढ़ी हुई लागत और यात्रा के अधिक समय लगने के कारण कुछ यात्री पाकिस्तानी एयरलाइंस से यात्रा करने से कतरा सकते हैं। इससे एयरलाइंस को हो सकता है। यह कदम पाकिस्तान के लिए एक कूटनीतिक संदेश भी है, जो दोनों देशों के बीच तनाव को दर्शाता है।

पाक‍िस्‍तान पहले ही बंद कर चुका है एयरस्‍पेस

पाकिस्तान ने भी पहले से ही भारत के लिए अपना एयरस्पेस बंद किया हुआ है। भारत का ताजा कदम उस प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा सकता है। जब दोनों देश एक-दूसरे के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर देते हैं तो दोनों ही देशों की एयरलाइंस को एक-दूसरे के ऊपर से उड़ान भरने की अनुमति नहीं होती है। हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि भारत का एयरस्पेस पाकिस्तान की तुलना में काफी बड़ा है। इसलिए पाकिस्तान की ओर से एयरस्पेस बंद करने का असर भारत पर उतना अधिक नहीं होता जितना भारत के कदम का पाकिस्तान पर होता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।