युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में हैट्रिक लिया तो गदगद हो गईं आरजे मैहवश, यूं जाहिर की अपनी खुशी

आईपीएल 2025 में युजवेंद्र चहल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हैट्रिक लेकर धमाल मचा दिया। उन्होंने दीपक हुड्डा, अंशुल कंबोज और नूर अहमद को लगातार आउट किया। चहल ने उसी ओवर में महेंद्र सिंह धोनी का भी महत्वपूर्ण विकेट लिया। उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे मैहवश ने भी सोशल मीडिया पर उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ की।

Apr 30, 2025 - 20:43
 0  14
युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में हैट्रिक लिया तो गदगद हो गईं आरजे मैहवश, यूं जाहिर की अपनी खुशी
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में ने कमाल कर दिया। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए सीजन पहली हैट्रिक ली। पंजाब किंग्स के इस लेग स्पिनर ने यह कारनामा तब किया जब वह 19वां ओवर डालने आए। चहल ने दीपक हुड्डा, अंशुल कंबोज और नूर अहमद को लगातार आउट कर हैट्रिक पूरी की। इसी ओवर में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का भी महत्वपूर्ण विकेट लिया था। श्रेयस अय्यर ने चहल को गेंदबाजी करने का मौका दिया और चहल ने इसे सही साबित कर दिखाया।

आरजे मैहवश ने किया पोस्ट

युजवेंद्र चहल के पर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे मैहवश ने रिएक्ट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। इसमें मैवहश ने लिखा- भगवान वाला मोड चालू हो गया है क्या? युजी चहल आपकी स्ट्रेंथ वॉरियर वाली है। यह स्टोरी सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल भी हो गई। हाल के दिनों में मैहवस चहल के साथ काफी दिखी हैं। वह चहल को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम भी पहुंच रही हैं। युजवेंद्र चहल ने 19वें ओवर की चौथी गेंद पर दीपक हुड्डा को आउट किया। हुड्डा का कैच प्रियांश आर्य ने पकड़ा। इसके बाद अंशुल कंबोज इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर क्रीज पर आए। चहल ने कंबोज को सीधी गेंद डाली। कंबोज गेंद को समझ नहीं पाए और गेंद सीधे विकेट पर जा लगी। फिर नूर अहमद खेलने आए। उन्होंने हैट्रिक बॉल पर छक्का मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में ऊंची चली गई। लॉन्ग ऑन पर खड़े मार्को यानसेन ने कैच पकड़ लिया।

दो बार हैट्रिक लेने वाले तीसरे खिलाड़ी

युजवेंद्र चहल ने उसी ओवर की दूसरी गेंद पर का विकेट भी लिया था। धोनी छक्का मारने की कोशिश में लॉन्ग ऑफ पर कैच आउट हो गए। यह आईपीएल में युजवेंद्र चहल की दूसरी हैट्रिक है। इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2022 में भी हैट्रिक ली थी। तब वह राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे। आईपीएल में एक से ज्यादा हैट्रिक लेने वाले वह गेंदबाज हैं। अमित मिश्रा ने तीन बार (2008, 2011 और 2013) हैट्रिक ली है। युवराज सिंह ने दो बार (2009) यह कारनामा किया है। अब युजवेंद्र चहल भी दो हैट्रिक (2022, 2025) के साथ इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।