भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान में भूकंप, 4.5 मापी गई तीव्रता, अफगानिस्तान में भी दिखा असर

पाकिस्तान में बुधवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई है। भूकंप के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए। इस भूकंप को अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान में भी महसूस किया गया है। हालांकि, इसमें जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Apr 30, 2025 - 20:43
 0
भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान में भूकंप, 4.5 मापी गई तीव्रता, अफगानिस्तान में भी दिखा असर
इस्लामाबाद: भारत से तनाव के बीच के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इस की तीव्रता 4.5 मापी गई है। भूकंप इतना तेज था कि लोग घरों से बाहर निकल आए। इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश पहाड़ियों के बीच था। ताजा समाचार के अनुसार, इस भूकंप से किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटके अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान में भी महसूस किए गए हैं।

हिंदुकुश में भूकंप आने का कारण क्या है

हिंदुकुश में भूकंप आने के कई कारण है। सबसे प्रमुख इसकी भौगोलिक स्थिति है। हिंदुकुश में आए भूकंप को अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत तक महसूस किया जाता है। हिंदुकुश पर्वत श्रृंखला एक ऐसे क्षेत्र में स्थित है, जहां कई टेक्टोनिक प्लेटें मिलती हैं। इसी वजह से यह भूकंपीय गतिविधियों के प्रति अति संवेदनशील क्षेत्र बन जाता है। हिंदुकुश पर्वत श्रृंखला, इंडियन, यूरेशियन, और अरब टेक्टोनिक प्लेटों के बीच की सीमा पर स्थित है। इन प्लेटों के टकराने से भूकंपीय तरंगें पैदा होती हैं और पृथ्वी कांपती हैं।

तिब्बतन प्लेट से टकरा रही भारतीय प्लेट

हिंदुकुश इलाके में भारतीय प्लेट हर साल 15-20 मिलीमीटर की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ रही है। इस दौरान इसकी टक्कर तिब्बतन प्लेट से हो रही है। इससे भारतीय प्लेट का दबाव तिब्बतन प्लेट पर पड़ रहा है, जिससे बड़ी मात्रा में ऊर्जा निकलती है। इससे ही इस इलाके में लगातार भूकंप आते रहते हैं। ऐसी भी आशंका है कि जल्द ही इस इलाके और आसपास के देशों में बड़ा भूकंप भी आ सकता है, जिससे व्यापक पैमाने पर जनहानि हो सकती है।
UP HAED सामचार हम भारतीय न्यूज़ के साथ स्टोरी लिखते हैं ताकि हर नई और सटीक जानकारी समय पर लोगों तक पहुँचे। हमारा उद्देश्य है कि पाठकों को सरल भाषा में ताज़ा, विश्वसनीय और महत्वपूर्ण समाचार मिलें, जिससे वे जागरूक रहें और समाज में हो रहे बदलावों को समझ सकें।