हिमाचल में रमेश धवाला ने बनाई नई पार्टी:'असली BJP' रखा नाम; मोदी जिंदाबाद नारे लगाए, बोले-अनदेखी कर बाहरी नेताओं को तरजीह दे रही भाजपा

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नाराज नेता एवं पूर्व मंत्री रमेश चंद धवाला ने नई पार्टी का गठन कर दिया है। उन्होंने पार्टी का नाम 'असली BJP' रखा है। इस दौरान मोदी जिंदाबाद और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। रमेश धवाला ने देहरा में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आज देहरा में कार्यकारिणी का गठन किया गया है। मार्च के तीसरे सप्ताह तक ज्वालाजी में प्रदेश स्तरीय संगठन बनाया जाएगा। इस दौरान 4 बार के विधायक एवं दो बार के पूर्व मंत्री रमेश धवाला ने भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, कुछ नेता संगठन को हाईजैक कर रहे हैं। समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है। धवाला ने कहा कि पार्टी के लिए वर्षों मेहनत की है। मगर अब उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। होशिायर की एंट्री से नाराज बता दें कि रमेश धवाला, पूर्व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह की भाजपा में एंट्री के बाद से नाराज है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पुराने नेताओं की अनदेखी कर रहा है। इससे संगठन कमजोर हुआ है। असंतुष्ट कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे धवाला धवाला ने हरिपुर और ढलियारा मंडल में समानांतर संगठन के अध्यक्ष और कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा, वह जल्द ही अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी भाजपा से नाराज नेताओं के साथ बैठक करेंगे और समानांतर संगठन बनाएंगे। भाजपा में हलचल पूर्व मंत्री की इस घोषणा के बाद हिमाचल भाजपा में भारी उथल-पुथल मच गई है। कई पुराने कार्यकर्ता इस घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। धवाला की इस बगावत ने भाजपा के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है।

Mar 1, 2025 - 16:25
 0

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| - बात भारत की -