हिमाचल में पटवारी-कानूनगो की हड़ताल 16वें दिन खत्म:कल से काम पर लौटेंगे; राजस्व मंत्री बोले-स्टेट कैडर से प्रमोशन पर नहीं पड़ेगा असर

हिमाचल प्रदेश में पटवारी-कानूनगो की हड़ताल 16वें दिन खत्म हो गई है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी से आज दोपहर के वक्त मीटिंग के बाद पटवारी और कानूनगो संघ ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया। सभी कर्मचारी कल से काम पर लौट जाएंगे। पटवारी-कानूनगो संघ के अध्यक्ष सतीश चौधरी ने बताया कि स्टेट कैडर के विरोध में चल रही हड़ताल मंत्री के आश्वासन के बाद समाप्त कर दी गई है। राजस्व मंत्री ने कर्मचारियों को भरोसा दिया है कि स्टेट कैडर नोटिफिकेशन से उनके प्रमोशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। साथ ही कर्मचारियों की अन्य मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया है। कर्मचारियों की आशंकाएं दूर की गई- मंत्री राजस्व मंत्री जगत नेगी ने कहा कि स्टेट कैडर का फैसला प्रदेश की जनता के हित में लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक आरएंडपी रूल्स नहीं बन जाते, तब तक प्रमोशन पुराने नियमों के तहत ही होगा। कर्मचारियों की सभी आशंकाएं दूर कर दी गई हैं। 4 हजार पटवारी कानूनगो हड़ताल पर थे बता दें कि हिमाचल सरकार ने फरवरी के तीसरे सप्ताह में पटवारी-कानूनगो को स्टेट कैडर में लाने का निर्णय लिया था। इसके विरोध में 4 हजार से ज्यादा पटवारी कानूनगो 25 फरवरी से हड़ताल पर हैं। इससे प्रदेशभर में रोजाना हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आज राजस्व मंत्री से मीटिंग के बाद इन्होंने हड़ताल समाप्त कर दी है।

Mar 12, 2025 - 19:19
 0

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए|