देहरा में MP बोले- बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी:महिला प्रधानों को खुद लेने होंगे फैसले, सरकार से हर वर्ग असंतुष्ट

देहरा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय जनता पार्टी ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज मुख्य अतिथि रहे। जसवां-परागपुर के विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि और महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरिता धीमान समेत सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में हिम ईरा संस्था ने महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। इसमें नहाने के साबुन, अचार, ऊनी कपड़े और अन्य घरेलू सामान शामिल थे। बीजेपी के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने भी यहां से सामान खरीदा। सांसद राजीव भारद्वाज ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी बढ़ा रही हैं। राजनीति में भी महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अब किसी भी क्षेत्र में सीमित नहीं रखा जा सकता। पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि कई ग्राम पंचायतों में महिला प्रधान हैं। लेकिन उनके स्थान पर उनके पति निर्णय लेते हैं। यह उचित नहीं है। महिलाओं को खुद अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए। उन्होंने उस महिला प्रधान की सराहना की जिसने घूसखोर बीडीओ को रंगे हाथों पकड़ा था। बिक्रम सिंह ठाकुर बोले- सरकार से हर वर्ग असंतुष्ट पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्यशैली से प्रदेश के सभी वर्ग असंतुष्ट हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पटवारी, कानूनगो, शिक्षक, पेंशनर्स, एचआरटीसी कर्मचारी और बिजली बोर्ड कर्मी सभी परेशान हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार द्वारा मंदिरों से चढ़ावे के पैसे लेने की नीति की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार ने मंदिरों से धन संग्रह कर उसे सरकारी योजनाओं में खर्च करने की अधिसूचना जारी की है, जो सनातन संस्कृति पर सीधा हमला है। ज्वालामुखी मंदिर में चढ़ावे के सोने की नथ को रजिस्टर में दर्ज न करने का मामला भी उठाया गया। उन्होंने कहा कि अभी डीसी कांगड़ा इस मामले में जांच कर रहे हैं। जांच में कोताही बरती गई तो वह इस मामले को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि मंदिरों का धन केवल मंदिरों के विकास और आसपास के क्षेत्रों की भलाई के लिए खर्च किया जाना चाहिए, न कि सरकारी योजनाओं में। बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि बीजेपी ने राष्ट्रीय स्तर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को भव्य रूप से मनाया है। इसी कड़ी में देहरा में भी यह आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में महिलाओं को सशक्त बनाने, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने और राजनीति में महिलाओं की भूमिका को मजबूत करने के संकल्प के साथ समारोह का समापन किया गया।

Mar 9, 2025 - 09:33
 0  36

What's Your Reaction?

like

dislike

wow

sad

Bharatiyanews हमारा अपना समाचार आप सब के लिए| इन सभी विषये के आप ब्लॉग समाचार पढ़े भारत में ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए, 2025 में ब्लॉग कैसे शुरू करें, घर पर तेजी से वजन कैसे कम करें, फोन पर रिज्यूमे कैसे बनाएं, आसानी से सरकारी नौकरी कैसे पाएं, घर पर बिरयानी कैसे पकाएं, भारत में शेयर बाजार में निवेश कैसे करें, अंग्रेजी बोलने के कौशल को कैसे सुधारें, YouTube चैनल कैसे बनाएं, ध्यान कैसे ठीक से करें, स्क्रैच से कोडिंग कैसे सीखें, हर महीने पैसे कैसे बचाएं, इंस्टाग्राम फॉलोअर्स कैसे बढ़ाएं, प्राकृतिक रूप से चमकती त्वचा कैसे पाएं, YouTube वीडियो कैसे डाउनलोड करें, पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कैसे करें, गुस्से को तुरंत कैसे नियंत्रित करें, तनाव और चिंता को कैसे कम करें, ऑनलाइन बैंक खाता कैसे खोलें, फ्रीलांसिंग करियर कैसे शुरू करें, बिना जिम के फिट कैसे रहें, रील्स को वायरल कैसे करें, पेटीएम अकाउंट कैसे बनाएं, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कैसे करें, ऑनलाइन पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें, प्राकृतिक रूप से डार्क सर्कल कैसे हटाएं, भारत में छात्रवृत्ति कैसे प्राप्त करें, कम समय में अमीर कैसे बनें, घर पर डालगोना कॉफी कैसे बनाएं, डीयू में एडमिशन कैसे लें, आधार को पैन कार्ड से कैसे लिंक करें, इंस्टाग्राम से पैसे कैसे कमाएं, घर पर मोबाइल फोन कैसे रिपेयर करें, भारत में जीएसटी के लिए पंजीकरण कैसे करें, वेबसाइट को मुफ्त कैसे बनाएं, एसएससी सीजीएल परीक्षा कैसे पास करें, वोटर आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, प्राकृतिक रूप से लंबाई कैसे बढ़ाएं, हिंदी में निबंध कैसे लिखें, मोबाइल नंबर के मालिक की जांच कैसे करें, पिंपल्स से जल्दी कैसे छुटकारा पाएं, घर पर योग कैसे करें, बॉलीवुड में अभिनेता कैसे बनें, ऑनलाइन ट्रेन टिकट कैसे बुक करें, हिंदी में चैटजीपीटी का उपयोग कैसे करें, यूपीआई से पैसे कैसे ट्रांसफर करें, इंस्टाग्राम अकाउंट को हमेशा के लिए कैसे डिलीट करें, मुफ्त में डिजिटल मार्केटिंग कैसे सीखें, भारत में छोटा व्यवसाय कैसे शुरू करें,