इंदौर ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा: क्राइम सीन रीक्रिएशन में पत्नी सोनम ने मानी मौजूदगी, दो डाव से किए गए तीन वार

शिलांग/इंदौर।
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान मृतक की पत्नी सोनम रघुवंशी ने कबूल किया कि वह हत्या के समय घटनास्थल पर मौजूद थी।
शिलांग एसपी विवेक स्येम ने मीडिया को बताया कि 23 मई को सोहरा के वेइसाडोंग फॉल्स के पास राजा रघुवंशी की हत्या में दो धारदार हथियार (डाव) का इस्तेमाल किया गया। इनमें से एक डाव बरामद हो चुका है, जबकि दूसरा उसी खाई में फेंका गया, जहां राजा का शव भी मिला था। फिलहाल पुलिस दूसरे हथियार की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, राजा पर तीन घातक वार किए गए थे। तीनों हत्यारों – आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी – ने एक-एक वार किया। सोनम ने स्वीकार किया कि उसने पार्किंग लॉट में किलर्स को राजा की हत्या का संकेत दिया था। पहले वार के बाद जब राजा गंभीर रूप से घायल हुआ और खून बहने लगा, तो सोनम चीखते हुए पीछे हट गई थी।
इसके बाद तीनों हमलावरों ने मिलकर राजा की हत्या की और शव को गहरी खाई में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या की साजिश, सोनम की भूमिका और हत्यारों की योजना को लेकर जांच तेज कर दी है।
राजा की हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद, संपत्ति और अवैध संबंधों की बातें सामने आ रही हैं। मामले की गहराई से जांच जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस बहुचर्चित हत्याकांड की सभी कड़ियां जुड़ जाएंगी।