भारत के लाल को भारत रत्न प्रधानमंत्री मोदी ने X पर दी जानकारी
लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मोदी ने अपने द्वीट में आडवाणी के योगदान की महत्वपूर्णता को बताया और उन्हें बधाई दी।
PM ने लिखा, "मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी। हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है।"
आडवाणी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में विभिन्न मंत्रालयों का नेतृत्व किया है, और उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में उप प्रधानमंत्री के रूप में भी कार्य किया है। वे 1970 से 2019 के बीच संसद के दोनों सदनों के सदस्य रहे हैं और तीन बार पार्टी के अध्यक्ष भी रहे हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर उन्हें बधाई दी और उनके योगदान की सराहना की। राजनाथ सिंह ने लिखा, "आडवाणीजी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में अनेक भूमिकाओं में, देश के विकास और राष्ट्रनिर्माण में जो महत्वपूर्ण योगदान किया है, वह अविस्मरणीय और प्रेरणास्पद है। भारत की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने में भी उनकी महती भूमिका रही है।"
Lal Krishna Advani को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय एक महत्वपूर्ण और स्मरणीय क्षण है।